1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali Calendar 2024: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली से लेकर कब है गोवर्धन पूजा और भाई दूज? यहां जानें डेट और मुहू्र्त

Diwali Calendar 2024: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली से लेकर कब है गोवर्धन पूजा और भाई दूज? यहां जानें डेट और मुहू्र्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 26, 2024 10:07 am IST,  Updated : Oct 26, 2024 11:01 am IST

Diwali Calendar 2024: दिवाली पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। धनतेरस से शुरू हुआ यह उत्सव भैया दूज के दिन समाप्त होता है। तो आइए जानते हैं सभी पर्व की तिथि और मुहूर्त।

Diwali Calendar 2024- India TV Hindi
Diwali Calendar 2024 Image Source : INDIA TV

Diwali 2024 Calendar: दीपों का उत्सव दीपावली का त्यौहार हर साल बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन रात के समय तेल के दीये जलाएं जाते हैं और फिर मां लक्ष्मी, गणेश जी, माता सरस्वती और कुबेर देव की पूजा की जाती है। दिवाली का दिन माता लक्ष्मी के आगमन का दिन होता है तो इसलिए हर कोई देवी मां के स्वागत की भव्य तैयारी करता है। इसमें घर के साज-सज्जा से लेकर विधिवत पूजा तक शामिल है। दिवाली का पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवे दिन भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इन सभी खास दिन की तिथि और पूजा मुहूर्त के बारे में।

धनतेरस 2024 डेट और मुहूर्त 

हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 29 अक्टूबर को पड़ रही है। पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से होगा। त्रयोदशी तिथि समाप्त 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन सोने-चांदी के सिक्के, नए आभूषण और बर्तन खरीदने का विधान है। कहते हैं कि इस दिन खरीदी गई चीज अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। वहीं धनतेरस पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक का रहेगा।

नरक चतुर्दशी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त 2024

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इसे छोटी दिवाली, रूप चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस साल नरक चतुर्दशी 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। चतुर्दशी तिथि का आरंभ 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। चतुर्दशी तिथि समाप्त 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर होगा।

दिवाली 2024 डेट और मुहूर्त 

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार अमावस्या तिथि का आरंभ 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू हो रही है। अमावस्या तिथि समाप्त 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 13 मिनट पर होगी। इस साल दिवाली का त्यौहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा 2024 शुभ मुहूर्त और डेट

इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाने का विधान है। प्रतिपदा तिथि का आरंभ 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। प्रतिपदा तिथि का समापन 2 नवंबर को रात 8 बजकर 21 मिनट पर होगा। गोवर्धन पूजा के लिए प्रातःकाल मुहूर्त सुबह 6 बजकर 34 मिनट से सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं गोवर्धन पूजा के लिए सायाह्नकाल मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और समाप्त शाम 5 बजकर 35 मिनट पर होगा। 

भैया दूज 2024 डेट और मुहूर्त 

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। भैया दूज पर बहनें अपने भाइयों को टीका करके, उनके लंबे और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। भैया दूज को भाऊ बीज, भाई दूज, भात्र द्वितीया और भतरु द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस साल भैया दूज 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि का आरंभ 2 नवंबर को रात 8 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा। द्वितीया तिथि समाप्त 3 नवंबर को रात 10 बजकर 5 मिनट पर होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन इन कुबेर मंत्रों का जरूर करें जाप, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

Diwali 2024 Date: आपको 31 अक्टूबर को ही क्यों मनानी चाहिए दीपावली, जान लीजिए इसके पीछे का कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म