1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. दिवाली के दिन अलग-अलग दिशाओं में दीपक जलाने के लाभ, जान लें किस दिशा में कितने दीपक जलाने चाहिए

दिवाली के दिन अलग-अलग दिशाओं में दीपक जलाने के लाभ, जान लें किस दिशा में कितने दीपक जलाने चाहिए

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 30, 2024 05:30 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 05:30 pm IST

दिवाली पर किस दिशा में आपको कितने दीपक जलाने चाहिए और दीपक जलाने से क्या लाभ आपको प्राप्त होते हैं, आइए जानते हैं इस बारे में।

Diwali 2024- India TV Hindi
दिवाली 2024 Image Source : SOCIAL

दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन दीपक जलाने से भी लाभ होता है। दीपावली के दिन अगर आप घर में वास्तु के अनुसार, दीपक जलाते हैं तो घर की नकारात्मकता दूर होती है। घर की अलग-अलग दिशओं में इस दिन अलग-अलग संख्या में दीपक जलाने चाहिए। हालांकि, आप हर दिशा में कई दीपक जला सकते हैं, लेकिन सबसे पहले उस दिशा के देवता के लिए निश्चित संख्या में दीपक जलाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। आइए जान लेते हैं कि, इस दिन घर की सभी दिशाओं में दीपक जलाने से आपको क्या लाभ मिलते हैं और किस दिशा में आपको कितने दीपक जलाने चाहिए। 

पूर्व दिशा

इस दिशा में आपको 11 दीपक आपको दीपावली की शाम को जलाने चाहिए। इस दिशा के देवता सूर्य देव और इंद्र देव हैं। प्रदोष काल में इस दिशा में दीपक जलाने से आपके ज्ञान में वृद्धि होती है और साथ ही जीवन में विकास के आपको नए रास्ते प्राप्त होते हैं। इस दिशा में जलाए गए दीपक आपको आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाते हैं। बौद्धिक विकास के लिए भी इस दिशा में दीवाली के दिन दीपक आपको अवश्य जलाना चाहिए। 

पश्चिम दिशा

अगर घर की पश्चिम दिशा संतुलित हो, यहां किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा न हो तो घर में स्थिरता बनी रहती है। इस दिशा के देवता वरुण देव हैं। वास्तु के अनुसार, इस दिशा की ऊर्जा हमारे हर कार्य पर कुछ न कुछ असर डालती है। इसलिए यह दिशा जितनी सकारात्मक होगी उतनी ही हमको जीवन में सफलता प्राप्त होगी। इस दिशा में दीपक जलाने से पितृ देवता भी प्रसन्न होते हैं। इसलिए दीपावली के दिन आपको इस दिशा में 10 दीपक जलाने चाहिए। इन दीपकों को जलाने से इस दिशा में मौजूद हर प्रकार की नकारात्मकता दूर हो जाती है। 

दक्षिण दिशा

इस दिशा को यम की दिशा कहा जाता है। इसलिए दक्षिण दिशा में आपको दीपक अवश्य जलाने चाहिए। इस दिशा में आप यम देवता को याद करते हुए 5 दीपक जला सकते हैं। इस दिशा में दीया जलाने से घर की नकारात्मकता तो दूर होती ही है, साथ ही आपको आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। अगर आपको बुरे सपने आते हैं, नकारात्मक विचार आपको घेरे रहते हैं तो इस दिशा में दीपक जलाने से दूर हो सकते हैं। 

उत्तर दिशा 

इस दिशा में धन के देवता कुबेर का निवास माना जाता है। दिवाली के दिन अगर आप इस दिशा में 10 दीपक जलाते हैं तो कुबेर देव और माता लक्ष्मी की आप पर कृपा बरसती है। इस दिशा में दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आपका आर्थिक विकास होता है। अगर आप चाहते हैं कि, आपके जीवन में धन से जुड़ी कोई समस्या न हो तो आपको दिवाली के दिन इस दिशा में दीपक अवश्य जलाने चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

दिवाली के दिन इस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, धन की देवी की मिलेगी असीम कृपा, घर पर बरसेगा पैसा ही पैसा

दिवाली पर राशि के अनुसार कर लें ये उपाय, माता लक्ष्मी धन से जुड़ी हर समस्या का कर देंगी अंत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म