1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali 2024: दिवाली पर राशि के अनुसार कर लें ये उपाय, माता लक्ष्मी धन से जुड़ी हर समस्या का कर देंगी अंत

Diwali 2024: दिवाली पर राशि के अनुसार कर लें ये उपाय, माता लक्ष्मी धन से जुड़ी हर समस्या का कर देंगी अंत

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 30, 2024 04:03 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 04:03 pm IST

दिवाली के दिन राशि के अनुसार उपाय करने से आप माता लक्ष्मी के साथ ही कुंडली के ग्रहों को भी मजबूत कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में आपको जानकारी देंगे।

Diwali 2024- India TV Hindi
दिवाली 2024 Image Source : SOCIAL

Diwali 2024: दिवाली के दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी के साथ ही इस दिन गणेश जी और कुबेर देव की पूजा करने से भी विशेष फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही ज्योतिष की मानें तो राशि के अनुसार भी इस दिन कुछ उपाय आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी तो प्रसन्न होती ही हैं साथ ही आपकी कुंडली के ग्रह भी मजबूत होते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि, राशचक्र की सभी राशियों को दिवाली के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए। 

मेष - मंगल की स्वामित्व वाली मेष राशि के जातकों को दिवाली के दिन, 11 कौड़ियों की पूजा करनी चाहिए और पीले कपड़े में ये कौड़ियां तिजोरी में रखनी चाहिए।

वृष - वृषभ राशि के जातकों को दिवाली की पूजा के बाद 11 कौड़ियां लाल कपड़े में लटकानी चाहिए, इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है। 

मिथुन - मिथुन राशि के जातक इस दिन पीली कौड़ी गले में पहनें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आप पर धन वर्षा कर सकती हैं। ये आसान सा उपाय आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करता है।   

कर्क - चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि के जातकों को काली हल्दी और चांदी तिजोरी में इस दिन रखनी चाहिए। 

सिंह - ग्रहों के राजा सूर्य की राशि सिंह वालों को दिवाली वाले दिन श्रीयंत्र पूजा घर में स्थापित करना चाहिए। इससे घर में हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।  

कन्या - बुध की स्वामित्व वाली कन्या राशि के जातक अगर जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो कमलगट्टे की माला दिवाली की पूजा में लक्ष्मी जी के विग्रह पर चढ़ाएं।

तुला - अगर आप चाहते हैं कि, आपके जीवन में धन की कभी कोई कमी न हो तो दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के साथ ही एकाक्षी नारियल की पूजा करके तिजोरी में रखें। ऐसा करने से घर में धन वृद्धि होती है। 

वृश्चिक - वृश्चिक राशि के जातक दिवाली की पूजा के बाद  3 गोमती चक्र का चूर्ण घर के सामने बिखेरें। यह कार्य करने से घर में समृद्धि आएगी।

धनु - आपकी राशि के स्वामी गुरु हैं इसलिए आपको दिवाली की पूजा के बाद हल्दी को कपड़े में बांधकर उसकी पूजा करके तिजोरी में रख देना चाहिए, ऐसा करने से घर में बरकत आएगी। 

मकर - अगर आप चाहते हैं कि, जीवन में हमेशा संतुलन बना रहे घर में धन की कभी कमी न हो तो दिवाली के दिन चांदी की डिब्बी में नागकेसर, शहद रखें। 

कुम्भ - इस दिन आप केसर से रंगी कौड़ियां तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होगी। 

मीन - गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि के लोग दिवाली वाले दिन हत्थाजोड़ी की जड़ तिजोरी में रखें ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति आपको होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

दिवाली पर मां लक्ष्मी को राशि के अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, धन-धान्य से सदैव भरा रहेगा आपका घर

दिवाली और धनतेरस की शाम ये 5 चीजें न दें किसी को, आर्थिक तंगी का हो सकते हैं शिकार, बढ़ने लगेंगी मानसिक परेशानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म