1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Deepawali 2024 and Horoscope: दिवाली पर मां लक्ष्मी को राशि के अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, धन-धान्य से सदैव भरा रहेगा आपका घर

Deepawali 2024 and Horoscope: दिवाली पर मां लक्ष्मी को राशि के अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, धन-धान्य से सदैव भरा रहेगा आपका घर

 Written By: Astrologer Chirag, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 30, 2024 11:50 am IST,  Updated : Oct 30, 2024 11:50 am IST

Diwali 2024: 31 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन शाम के समय माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें राशिनुसार चीजें अर्पित करें। ऐसा करने से आपको देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

Deepawali 2024- India TV Hindi
Deepawali 2024 Image Source : INDIA TV

Diwali 2024 and Horoscope: इस साल दीपावली 31 अक्तूबर 2024 को मनाई जा रही है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबरे जी पूजा की जाती है। दिवाली मनाने के पीछे की दो मान्यता है। जब भगवान राम लंका पर जीत हासिल कर अयोध्या वापस लौटे थे तब अयोध्यावासियों ने कौशल्या नंदन के आगमन की खुशी में तेल और घी के दीये जलाए थे। कहते हैं कि तब से ही दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई थी। दूसरी मान्यता है कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को ही समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी का आगमन हुआ था। ऐसे में इस दिन मां लक्ष्मी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और संपन्नता आती है। 

वहीं जो जातक अपनी राशि के अनुसार दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को ये चीजें अर्पित करता है उन्हें देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो आपके परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। तो आइए ज्योतिषि चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं कि आपको अपनी के हिसाब से माता लक्ष्मी को क्या चीजें चढ़ाना चाहिए।

मेष-

इस राशि का स्वामी मंगल है और इसके अनुसार अगर जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा में मां लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं और साथ में लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। इसके साथ ही अगर आप हनुमान जी की पूजा भी करते हैं तो यह आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।

वृषभ-

इस राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए आपको पूरे विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही आपको ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप भी करना चाहिए। वृषभ राशि के जातक दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें और दूध खोए से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

मिथुन-

मिथुन राशि पर बुध का आधिपत्य होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा में प्रसाद के रूप में मोदक चढ़ाना चाहिए। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी।

कर्क-

कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य होता है। ऐसे में अपने लिए सफलता के रास्ते खोलने के लिए दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा में कमल के फूल चढ़ाएं।

सिंह-

इस राशि का स्वामी सूर्य है। इसलिए आपको दिवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियों को साफ चौकी पर रखना चाहिए और उनकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। सिंह राशि के जातक दिवाली के दिन माता लक्ष्मी का पान और मखाना चढ़ाएं। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

कन्या-

कन्या राशि के जातक अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उन्हें मां लक्ष्मी को कमल के फूल और खीर का भोग लगाना चाहिए।

तुला-

इस राशि के जातकों का स्वामी शुक्र माना जाता है। आपको मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही लाल फूल भी अर्पित करने चाहिए। इस उपाय से आपको धन कमाने में काफी आसानी होगी। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन भी काफी बेहतर रहेगा।

वृश्चिक-

इस राशि का स्वामी मंगल है। आपको लक्ष्मी पूजा के दिन देवी को लाल सिंदूर अर्पित करना चाहिए। इससे आपका जीवन समृद्ध होगा।

धनु-

इसका स्वामी बृहस्पति है। ऐसे में आपको दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद कमल अर्पित करना चाहिए। इससे आपको धन की प्राप्ति अवश्य होगी।

मकर-

शनि देव को मकर राशि का स्वामी माना जाता है, इसलिए दिवाली के दिन आप उनके सामने तेल का दीपक जलाकर शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके प्रभाव से आपको जीवन में सौभाग्य और सफलता मिलेगी।

कुंभ-

कुंभ राशि के जातकों को देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए चांदी जैसी सफेद धातु की वस्तुएं देवी लक्ष्मी को अर्पित करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में कई अनुकूल परिवर्तन आएंगे।

मीन-

मीन राशि का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए आपको दिवाली पर देवी लक्ष्मी को लाल रंग की चुनरी अर्पित करनी चाहिए। इससे आपका वैवाहिक जीवन बहुत खुशहाल रहेगा।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Diwali 2024 Date: आपको 31 अक्टूबर को ही क्यों मनानी चाहिए दीपावली, जान लीजिए इसके पीछे का कारण

Diwali 2024: दिवाली पर माता लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म