1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dussehra 2022 : कब है दशहरा? जानिए किस छोटे उपाय से मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी

Dussehra 2022 : कब है दशहरा? जानिए किस छोटे उपाय से मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 14, 2022 01:15 pm IST,  Updated : Sep 14, 2022 01:15 pm IST

Dussehra 2022 : इस साल दशहरा 5 अक्टूबर 2022 (Vijayadashmi 2022) को मनाया जाएगा। इस दिन विजय, अमृत काल और दुर्हुमूर्त जैसे शुभ योग बन रहे हैं।

indiatv- India TV Hindi
Dussehra 2022

Dussehra 2022 : इस साल दशहरा 5 अक्टूबर 2022 (Vijayadashmi 2022) को मनाया जाएगा। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयादशमी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। दशहरे पर हर साल रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। बता दें दशहरे को नया काम शुरू करने, खरीदारी करने, गाड़ी और अस्‍त्र-शस्‍त्र की पूजा करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

शुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन शुक्ल पक्ष दशमी  तिथि 04 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से आरंभ होगी। दशमी तिथि का समापन 05 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे होगा। इस दिन विजय, अमृत काल और दुर्हुमूर्त जैसे शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों को ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। विजय मुहूर्त - 5 अक्टूबर 2022, दोपहर 02 बजकर 13 मिनट - 02 बजकर 54 मिनट

ऐसे करें पूजा

  1. दशहरा के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें। साथ ही दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। 
  2. शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं तो दशहरा के दिन शस्त्रों की पूजा करें।
  3. नौकरी और व्‍यापार में उन्नति पाना चाहते हैं तो दशहरा के दिन 'ऊँ विजयायै नमः' मंत्र का जाप करें। 
  4. साथ ही एक झाडू खरीदकर मंदिर में दान कर दें।
  5. दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करें और पान खाएं।

Karwa Chauth 2022: इस साल करवा चौथ पर बन रहे हैं ये शुभ योग! जानें तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि

Vastu Tips: भूलकर भी रात को न लगाएं झाड़ू, धन के देवता कुबेर हो जाएंगे नाराज

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म