1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Eid-ul-Fitr 2023: कई शहरों में चांद का हुआ दीदार, भारत में कल मनाई जाएगी ईद

Eid-ul-Fitr 2023: कई शहरों में चांद का हुआ दीदार, भारत में कल मनाई जाएगी ईद

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 21, 2023 08:04 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 08:13 pm IST

Eid 2023: ईद का चांद नजर आ चुका है और अब शनिवार को देशभर में ईद की धूम रहेगी। मुस्लिमों के लिए ईद सबसे बड़ा पर्व होता है। इस दिन का इंतजार बच्चों से लेकर बड़ों तक को रहता है।

 Eid ul Fitr 2023- India TV Hindi
Eid ul Fitr 2023 Image Source : INDIA TV

Eid Mubarak 2023: भारत में शनिवार को धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। दिल्ली समेत कई शहरों में ईद का चांद नजर आ गया है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ऐलान किया है कि ईद का चांद दिखा चुका है तो अब कल ईद का पर्व मनाया जाएगा। वहीं सुबह 6.30 बजे दिल्ली जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ पढ़ी जाएगी। ईद मुस्लिमों का सबसे बड़ा पर्व होता है जिसका वे पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में जुटते हैं और नमाज पढ़कर अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगते हैं।

रमजान माह का महत्व

इस्लाम में रमजान का महीना सबसे ज्यादा पाक माना जाता है। कहते हैं रमजान के दिनों में की इबादत का सबब कई गुना अधिक मिलता है। आपको बता दें कि रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, जिसमें वो पूरा दिन भूखे और प्यासे रहते हैं। रमजान के दौरान रोजा रखना हर मुसलमान के लिए फर्ज माना जाता हैं। रमजान में जकात का भी विशेष महत्व होता है। रमजान के आखिरी दिन ईद मनाई जाती है। ईद के दिन मुस्लिम घरों तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें मीठी सेवई सबसे ज्यादा खास रहती है।

अलविदा जुम्मा 

ईद से एक दिन पहले आखिरी जुम्मा होता है, जिसमें सभी मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़ा पहनकर मस्जिद जाते हैं और अलिवदा की नमाज अदा करते हैं।  अलविदा जुम्मे के दिन अल्लाह की इबादत करने और नमाज पढ़ने से कई गुना अधिक सबब मिलता है। रमजान के आखिरी जुम्मे के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और अमन-शांति की दुआ भी मांगते हैं। इस्लामिक धार्मिक मान्यताओं के मुताबित, जुम्मे के दिन हर मस्जिद पर फरिश्ते मौजूद रहते हैं और जुम्मा की नमाज अदा करने वालों का नाम लिखते हैं।

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Happy Eid-ul-Fitr 2023 Wishes: इन खास मैसेज के जरीए दोस्तों और अपने करीबियों को को कहें 'ईद मुबारक'

Parshuram Jayanti 2023: कब है परशुराम जयंती? जानिए डेट, पूजा मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म