1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ekadashi Upay: आज एकादशी और गुरुवार का बन रहा है शुभ संयोग, जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु दूर करेंगे हर बाधा

Ekadashi Upay: आज एकादशी और गुरुवार का बन रहा है शुभ संयोग, जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु दूर करेंगे हर बाधा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 29, 2024 09:16 am IST,  Updated : Aug 29, 2024 09:16 am IST

Aja Ekadashi 2024: आज अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन इन विशेष उपायों को करने से जीवन से सारी बाधाएं दूर हो जाती है। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी खास कृपा प्राप्त होती है।

Ekadashi 2024- India TV Hindi
Ekadashi 2024 Image Source : INDIA TV

Ekadashi Upay: आज अजा एकादशी व्रत है। शुक्ल पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहते हैं। यह एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है। आज एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही आज के दिन श्री लक्ष्मी की पूजा करने से घर की धन-संपदा में वृद्धि होती है। आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं एकादशी के दिन किए जाने वालों उपायों के बारे में।

1. अगर आप अपने जीवन से नकारात्मकता दूर करके खुशियों का आगमन करना चाहते हैं तो आज अजा एकादशी के दिन गाय का दूध लें और उसमें थोड़ा-सा केसर डालकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं।

2. अगर आप अपने करियर की बेहतरी बनाये रखना चाहते हैं तो आज शाम के समय एक घी का दीपक तैयार करें और तुलसी के पौधे के नीचे दीपक रखकर जला दें। यह सारी क्रिया करते समय भगवान विष्णु का नाम लगातार लेते रहें। ऐसा आप एकादशी से शुरू करके प्रत्येक शाम को कर सकते हैं।

3. अगर आप चाहते हैं की आपके घर-परिवार को कभी किसी की नजर न लगे तो आज गोबर से बने उपले या कंडे पर 11 कपूर जलाकर पूरे घर में उसकी धूप दिखाएं। साथ ही अगर आपका खुद का ऑफिस या कोई बिजनेस है तो वहां पर भी आप कपूर की धूप जरूर दिखाएं।

4. अगर आप अपने शत्रुओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज सुबह के समय कच्चा, सफेद सूत का धागा लें और पीपल के पेड़ की 11 परिक्रमा करते हुए, वह सूत का धागा पेड़ पर लपेट दें। इसके बाद प्रार्थना करें कि आपको कोई भी शत्रु आपको परेशान न करें।

5. अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं तो आज शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे तेल का एक दीपक जलाएं और 'ऊँ नमो नारायणाय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें। आज ऐसा करने से कर्ज से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

6. अगर आप अपने कारोबार की तेजी से बढ़ोतरी चाहते हैं तो आज एक मिट्टी का बर्तन लें और उसे ऊपर तक गेंहू से भर दें। अब इस गेहूं से भरे बर्तन का मंदिर में दान कर दें। आज ऐसा करने से कारोबार में तेजी बनी रहेगी। 

7. अगर अपने दांपत्य जीवन में समरसता बनाये रखने के लिए आज के दिन दूध, चावल की खीर बनाएं और उसमें तुलसी की पत्तियां डालें। हो सके तो खीर में थोड़ा-सा केसर भी डालें। खीर बनने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को भोग लगाएं।

8. अगर आप अपना कोई जरूरी काम पूरा करना चाहते हैं तो आज किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो माथे पर हल्दी का तिलक लगाकर जाएं। आज आपके सारे काम अच्छे से होंगे।

9. अगर आप अपने जीवनसाथी की आर्थिक तरक्की चाहते हैं तो आज तीन तुलसी के पत्ते लेकर, उन पर 11 बार 'श्री' का जाप करके भगवान विष्णु को अर्पित कर दें। आज ऐसा करने से जीवनसाथी की तरक्की होती रहेगी। 

10. अगर आप अपनी किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति चाहते हैं तो आज सफेद धागे में पिरोकर पीले फूलों की एक माला बनाएं और भगवान विष्णु को चढ़ाएं। आज ऐसा करने से आपकी मनचाही इच्छा जल्द ही पूरी होगी।

11. अगर आप अनचाहे खर्चों से बचाना चाहते हैं तो आज एक जटा वाला नारियल लें और उस पर लाल मौली या कलावा बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। आज ऐसा करने से अनचाहे खर्चों पर रोक लगेगी और पैसों की वृद्धि होगी।

12. अगर आप अपने बच्चों की तरक्की चाहते हैं तो आज गाय को घी चुपड़ी हुई रोटी पर गुड़ रखकर खिलाएं और गउ माता का आशीर्वाद लें। आज ऐसा करने से आपके बच्चे के सारे काम बनेंगे। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म