1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ganesh Chaturthi 2022: ‘गणेश चतुर्थी’ के दिन लाल सिंदूर से करें गणपति बप्पा का तिलक, दूर होंगे सारे संकट

Ganesh Chaturthi 2022: ‘गणेश चतुर्थी’ के दिन लाल सिंदूर से करें गणपति बप्पा का तिलक, दूर होंगे सारे संकट

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Aug 25, 2022 11:26 am IST,  Updated : Aug 25, 2022 01:48 pm IST

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी’ पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए भक्त न जाने क्या-क्या नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्री गणेश को लाल सिंदूर भी बहुत प्रिय है।

Ganesh Chaturthi 2022- India TV Hindi
Ganesh Chaturthi 2022 Image Source : PIXABAY

Ganesh Chaturthi 2022: पंचांग के अनुसार भादो महीने को काफी शुभ माना जाता है। इस महीने में महापर्व ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi) मनाई जाती है। हर साल पूरे देश में इस पर्व को बड़े ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। इस बार ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi) 31 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन बुधवार है। जिसके चलते इस पर्व का महत्व दोगुना हो जाता है। 

गणेश चतुर्थी’ पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए भक्त न जाने क्या-क्या नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्री गणेश को लाल सिंदूर भी बहुत प्रिय है। गणेश चतुर्थी पर लाल सिंदूर का उपयोग करने से गणपति जी प्रसन्न होते हैं। 

Ganesh Chaturthi 2022: इस बार गणेश चतुर्थी व्रत पर करें इस स्तोत्र का पाठ, बप्पा दूर करेंगे सभी संकट

Ganesh Chaturthi 2022
Image Source : PIXABAYGanesh Chaturthi 2022

क्यों लगाना चाहिए गणेश जी को लाल सिंदूर?

  1. - माना जाता है कि - गणेश जी ने बालकपन में एक सिंदूर नाम के असुर का संहार किया था। जिसके बाद उसका रक्त अपने शरीर से लगा लिया था।
  2. - तभी से गणेश जी को लाल सिंदूर से बेहद प्रेम है।
  3. - गणेश जी को स्नान कराने के बाद उन्हें लाल सिंदूर अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  4. -  घर में सुख-समृद्धि वास करती है और हर कार्य में सफलता मिलती  ..
  5. - सिन्‍दूर को मंगल का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि पूजा-पाठ में विशेष रूप से सिन्‍दूर का प्रयोग किया जाता है। 
  6. - मान्‍यता है कि गणपति को सिन्‍दूर चढ़ाने से व्‍यक्ति को किसी की बुरी नजर नहीं लगती। 
  7. - बुधवार के दिन यदि गणेश जी को सिन्‍दूर चढ़ाया जाए तो वह जल्‍दी प्रसन्न होते हैं।

Vastu Tips: हल्दी से करें गणेश जी का तिलक, पीले रंग के वस्त्र पहनने से घर में आएगा गुड लक

गणेश चतुर्थी 2022 बप्पा की स्थापना का मंत्र

  • अस्य प्राण प्रतिषठन्तु अस्य प्राणा: क्षरंतु च। श्री गणपते त्वम सुप्रतिष्ठ वरदे भवेताम।।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म