1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. गुरुवार के दिन जरूर करें ये 5 अचूक उपाय, घर में शीघ्र बजेगी शहनाई, दांपत्य जीवन में भी आएगी मधुरता

गुरुवार के दिन जरूर करें ये 5 अचूक उपाय, घर में शीघ्र बजेगी शहनाई, दांपत्य जीवन में भी आएगी मधुरता

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 18, 2023 07:00 am IST,  Updated : May 18, 2023 07:00 am IST

Guruwar Upay: अगर आपकी शादी में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं तो गुरुवार के दिन इन असरदार उपायों को जरूर करें। इन उपायों को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और मनचाहा साथी की प्राप्ति होती है।

Guruwar Ke Upay - India TV Hindi
Guruwar Ke Upay Image Source : FREEPIK

Guruwar Ke Upay: सप्ताह का गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में इस दिन नारायण के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। बहुत से लोग गुरुवार का व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, गुरुवार व्रत और पूजा करने से विवाह संबंधी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं दांपत्य जीवन भी सुखमय हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन मंत्रों का जाप और कौन-कौनसे उपायों को करना लाभकारी होगा।

गुरुवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय

 1. अगर आपको मन पसंद वर या वधू से विवाह करने में अड़चने आ रही हैं तो गुरुवार के दिन स्नान कर विष्णु और लक्ष्मी मां की मूर्ती या फोटो के आगे “ऊं लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा प्रत्येक गुरुवार को लगातर तीन महीने तक करें और साथ ही विवाह की सफलता के लिए प्रार्थना करें।

2. अगर आपकी शादी में कई तरह की अड़चनें आ रही हैं तो गुरुवार का व्रत जरूर रखें। इस उपाय को करने से विष्णु जी की कृपा से आपकी शीघ्र शादी हो जाएगी। विवाह संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए 9 या 11 गुरुवार का व्रत रखें।

3. गुरुवार के दिन हल्दी वाले पानी से स्नान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से गुरु मजबूत होता है और शादी में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। वहीं ध्यान रहे कि गुरुवार के दिन भूलकर भी साबुन का इस्तेमाल न करें और न ही बालों को धोएं।

4. गुरुवार के दिन तुलसी में कच्चा दूध मिला जल चढ़ाएं। इस उपाय को करने जल्द विवाह का संयोग बनेगा। इसके अलावा गुरुवार के दिन तुलसी के पास घी या तेल का दीपक भी जरूर जलाएं।

5. गुरुवार के दिन केले, पीपल या फिर बरगद के वृक्ष में जल अर्पित करें। इससे विवाह से जुड़ी हर दिक्कतें दूर हो जाती हैं और घर में जल्द शहनाई बजती है। साथ ही दांपत्य जीवन भी सुखमय हो जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म