हिंदू धर्म में हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 27 जुलाई को मनाया जा रहा है। माना जाता है कि भगवान शिव को पाने के लिए मां पार्वती ने कठोर तप किया जिससे प्रसन्न होकर शंकर जी ने हरियाली तीज के पावन पर्व पर ही उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। ऐसे ही कामना लिए विवाहित स्त्रियां सुखी जीवन और कुंवारी कन्याएं मनचाहा साथी पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत करती हैं। इसके अलावा, अगर कोई बिजनेस कर रहा है और बिजनेस ठीक नहीं चल रहा तो हरियाली तीज के दिन कुछ खास उपाय कर सकता है।
- अगर आप अपने बिजनेस में नयापन लाना चाहते हैं, उसमें बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो अपने बिजनेस में नयापन लाने के लिये और उसमें बढ़ोतरी करने के लिये आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद शिव जी के मन्दिर में जाना चाहिए। अब तीन बेल पत्र लेकर उन्हें अच्छे से धोना चाहिए। इसके बाद उन बेलपत्रों को भगवान को अर्पित करना चाहिये। साथ ही एक बात आपको बता दूं कि बेल पत्र का चुनाव करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बेल के पत्ते कहीं से कटे-फटे न हो। इस प्रकार शिवजी को बेल पत्र अर्पित करने से आपके बिजनेस में नयापन आयेगा और बिजनेस में आपकी खूब बढ़ोतरी होगी।
- अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिये आज के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर घर के मन्दिर में ही भगवान शंकर के दर्शन करें और उन्हें दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करें । साथ ही अपनी परेशानी भगवान से कहें, लेकिन ध्यान रहे ये सारी कार्यवाही आपको दक्षिण-पूर्व दिशा में मुंह करके ही करनी है। ऐसा करने से आपकी जो भी परेशानी होगी, उसका हल जल्द ही निकलेगा।
- अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच अब पहले जैसा तालमेल नहीं रहा या परिवार के लोग एक-दूसरे से ठीक ढंग से बात नहीं करते हैं तो आज के दिन शाम के समय शिवालय, यानि भगवान शिव के मन्दिर जायें और जितने आपके परिवार में सदस्य हैं, उतने ही | घी के दियों में बाती लगाकर मन्दिर ले जायें। वहां जाकर अपने परिवार के हर एक सदस्य का नाम लेते हुए एक-एक दिया करके भगवान के सामने जलाते जायें । जब सारे दिये जला दें तो भगवान से अपने परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाये रखने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा।
- अगर आपको कोर्ट-कचहरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति से बाहर निकलने के लिये आज के दिन आटे को गिला करके उसकी 21 गोलियां बनाएं। अब किसी पानी के स्त्रोत के पास जाकर जहां मछलियां आदि हों, आटे की गोलियां डाल दें। ऐसा करने से कोर्ट-कचहरी से संबंधित आपकी सारी परेशानियों का हल निकलेगा।
- अगर आपका जीवन तरक्की के रास्ते की ओर बढ़ता-बढ़ता बीच में कहीं अटक गया है और आपके जीवन की गाडी फिलहाल हिचकोले खा रही है तो फिर से अपनी गाडी को रास्ते पर लाने के लिये और उसकी गति को बनाये रखने के लिये आज के दिन किसी गाय के बछड़े को, या बैल को अपने हाथों से हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की गाडी फिर से सही रास्ते पर आ जायेगी।
- अगर आप अपने नये बिजनेस की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं या अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। शिव चालीसा का पाठ करने के लिये भगवान शिव के आगे देसी घी का दीपक जलाएं और वहीं भगवान की तस्वीर के आगे बैठकर ही शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपके नये बिजनेस की सफलता सुनिश्चित होगी और आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।
- अगर आपको बहुत अधिक गुस्सा आता है और आप गुस्से में कुछ भी सोचने-समझने की हालत में नहीं होते हैं तो अपने गुस्से पर काबू पाने के लिये आज के दिन आपको एक लोटा जल लेना चाहिए और उसमें कुछ सफेद पुष्प डालने चाहिए। फिर इस पुष्प मिश्रित जल को शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आप जल्द ही अपने गुस्से पर काबू पा लेंगे।
- अगर आप अपने घर में धन के खजाने को भरना चाहते हैं तो आज के दिन आपको साबुत चावल के एक मुट्ठी दाने लेने चाहिए और शिव मन्दिर में जाकर भगवान शिव को भेंट करने चाहिए। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में धन के खजाने हमेशा भरे रहेंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
इन 4 चीजों को बताना पड़ सकता है भारी, संत प्रेमानंद महाराज की चेतावनी
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर अर्पित कर दें ये 5 चीजें, कालसर्प दोष से मिल जाएगी मुक्ति