1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इन 4 चीजों को बताना पड़ सकता है भारी, संत प्रेमानंद महाराज की चेतावनी

इन 4 चीजों को बताना पड़ सकता है भारी, संत प्रेमानंद महाराज की चेतावनी

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jul 25, 2025 11:06 am IST,  Updated : Jul 25, 2025 11:06 am IST

संत प्रेमानंद महाराज अनुसार इन 4 चीजों को गुप्त रखने में ही भलाई है नहीं तो इससे हानि हो सकती है। चलिए जानते हैं महाराज जी का संदेश।

premanad maharaj- India TV Hindi
प्रेमानंद महाराज Image Source : BHAJAN MARG

Premanand Maharaj Sandesh: प्रेमानंद महाराज एक प्रसिद्ध सनातन धर्म प्रचारक, भागवत कथा वाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं जो अपने सरल, प्रभावशाली और भक्ति से परिपूर्ण प्रवचनों के लिए पूज्य हैं। वे श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा और गीता के माध्यम से लोगों को धर्म, सेवा, संयम और भक्ति का मार्ग बताते हैं। उनके प्रवचन सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन के लिए भी प्रेरणादायक होते हैं। वे लोगों को जीवन की गहराइयों को समझने और आत्मिक शांति प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। वृंदावन में महाराज जी अपना दरबार लगाते हैं जहां वे अपने अनुयायियों के हर सवाल का जवाब देते हैं। दरबार के दौरान ही जब किसी महिला ने महाराज जी से सवाल किया कि भजन, भोजन, खजाना और यारी छुपाकर क्यों रखनी चाहिए तो उस पर महाराज जी ने कहां कि इन चीजों के बारे में बताने से हानि हो सकती है। जानिए महाराज जी ने इस पर और क्या कहा।

​​प्रेमानंद महाराज के यूट्यूब चैनल भक्ति मार्ग पर एक वीडियो साझा किया गया जिसमें बताया गया कि क्यों इन चार चीजों को छुपाकर रखने में ही सभी की भलाई है। इस पर उदाहारण देते हुए प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि जैसे अगर आपके पास पर्स में 10 लाख रुपए हों और आप सभी को बता दें। तो मुश्किल से 1 घंटे ही ये पैसा आपके पास टिक पाएगा। कोई न कोई उसे तरकीब लगाकर इस पैसे को लेकर चला ही जाएगा। यानी इससे आपको नुकसान ही होगा।

आगे महाराज जी कहते हैं कि ये मर्यादा है कि अपने प्रेम को, भजन को, खजाने को छुपाकर रखना चाहिए। अगर छुपाओगे नहीं तो ये क्षीण हो जाएगा क्योंकि जितना ये चीजें छुपाओगे उतना ही इनमें बढ़ोतरी होगी और जितना प्रकाशित करोगे उतना ही कम होती जाएंगी। ऐसे ही अपनी दिनचर्या को भी दूसरों के सामने सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। अगर सार्वजिनक कर दोगे तो वो पक्का ही छूट जाएगी। इस बात का ध्यान रखें कि आप जो भजन करते हैं उस बारे में भी कोई जान न पाये।

यह भी पढ़ें:

पापा की परी को बड़े लाड-प्यार से रखते हैं इस मूलांक के लड़के, बनते हैं परफेक्ट पति और अच्छे दामाद

सावन के महीने में अगर घर में दिखा जाए ये कीड़ा तो समझ जाएं चमकने वाला है भाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।