1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holi 2024: होली पर करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, इन चीजों को घर में रखते ही चमक पड़ेगी आपकी किस्मत, पैसों से भरेगी जेब

Holi 2024: होली पर करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, इन चीजों को घर में रखते ही चमक पड़ेगी आपकी किस्मत, पैसों से भरेगी जेब

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Mar 22, 2024 06:23 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 06:33 pm IST

होली का त्याहोर आज से 3 दिन बाद है, होली की रात पूर्णिमा की रात होती है और इसका संबंध मां लक्ष्मी से होता है। ऐसे में कुछ चीजों को वास्तु के अनुसार घर लाकर रख देने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी और रुपयों-पैसों का अंबार लग जाएगा।

Holi 2024- India TV Hindi
Holi 2024 Image Source : INDIA TV

Holi 2024: होली का त्योहार इस बार 25 मार्च 2024 के दिन मनाया जाएगा, वहीं होलिका दहन 24 मार्च 2024 की रात में किया जाएगा। होली की मुख्य रात यानी 25 मार्च को पूर्णिमा की रात भी है, पूर्णिमा तिथि का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से होता है। वैसे तो हम सभी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ न कुछ उपाय किया करते हैं। लेकिन कुछ विशेष दिनों पर अगर ये उपाय ध्यान देकर किए जाएं तो इसका फल दोगुना प्राप्त होता है।

अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आप पर कृपा करें और जीवन में आपकी झोली धन से भरी रहे, तो वास्तु के अनुसार होली के दिन कुछ चीजों को यदि आप घर पर लाकर रखते हैं, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगी और जीवन में आपकी आर्थिक स्थिति सदैव मजबूत बनी रहेगी। आइए जानते हैं होली के दिन कौन सी चीजें आपको अपने घर लाकर रखनी होंगी।

धातु का बना कछुआ- वास्तु के अनुसार कछुआ धन का सूचक माना जाता है। अगर होली के दिन पूर्णिमा की शाम आप धातु से बना कछुआ अपने घर लाकर रखते हैं, तो यह शुभफल देगा। इसकी साकारात्मक ऊर्जा से घर की दरिद्रता दूर होती है और धन का आगमन होता है। ध्यान रहे कछुआ धातु या फिर स्फटिक का बना होना चाहिए, तभी इसका लाभ मिलेगा। कछुआ स्थापित करने से पहले इसे धूप-दीप दिखा दें और घर की पूर्व दिशी की ओर रखें।

बंदनवार- होली के दिन आम या फिर अशोक के पत्ते का बंदनवार घर के मुख्य द्वार पर लाकर लगा दें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

लक्ष्मी पद्म चिह्न- बंदनवार को घर के मुख्य द्वार पर लगाना तो शुभ होता ही है साथ ही में अगर होली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पानी है तो होली की पूर्णिमा वाले दिन लक्ष्मी जी के पैरों के चिह्न की फोटो घर के मुख्य द्वार पर लगा दें। मान्यता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी के चरण घर में अवश्य पड़ते हैं। वास्तु के अनुसार यह धन को आकर्षित करने का सबसे सरल तरीका है।

तुलसी का पौधा- वैसे तो पूर्णिमा के दिन तुलसी का पौधा तोड़ना मना है। परंतु अगर आप होली की पूर्णिमा वाले दिन सुबह के समय घर के आंगन में होली का पौधा लगाते हैं और इसकी नित्य पूजा करते हैं तो मां लक्ष्मी का वास सदैव आपके घर में बना रहेगा। तुलसी का पौधा पूर्णिमा के दिन तोड़ना ठीक नहीं माना जाता है, परंतु इस दिन इसे घर में लगाना बेहद शुभ होता है।

चांदी का सिक्का- चांदी सबसे पवित्र धातु मानी जाती है और यह मां लक्ष्मी सहित चंद्रमा से संबंधित धातु है। वहीं हिंदू धर्म में गणेश-लक्ष्मी जी वाला चांदी का सिक्का पूजा में धन के लिहाज से बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए चांदी का सिक्का होली के दिन घर ला सकते हैं और उस पर अक्षत, गंगाजल, रोली, पुष्प आदि अर्पित कर उसकी स्थापना घर में कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Holika Dahan Upay: होलिका दहन की रात इनमें से कर लीजिए कोई भी 1 उपाय, घर में धन की कभी नहीं होगी कमी

Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर इतने बजे से मंडराने लगेगा भद्रा का साया, जान लीजिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म