1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Jaya Ekadashi Upay: जया एकादशी के आजमा लें ये आसान उपाय, हर समस्या का मिलेगा समाधान, पूरी होगी हर कामना

Jaya Ekadashi Upay: जया एकादशी के आजमा लें ये आसान उपाय, हर समस्या का मिलेगा समाधान, पूरी होगी हर कामना

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 28, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 04:43 pm IST

Jaya Ekadashi 2026: 29 जनवरी को जया एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा एकादशी के दिन इन विशेष उपायों को भी जरूर करें।

जया एकादशी 2026- India TV Hindi
जया एकादशी 2026 Image Source : FILE IMAGE

Jaya Ekadashi 2026: प्रत्येक महीने में एकादशी दो बार आती है। एक बार कृष्ण पक्ष में और दूसरी बार शुक्ल पक्ष में। कृष्ण पक्ष की एकादशी पूर्णिमा के बाद आती है और शुक्ल पक्ष की एकादशी अमावस्या के बाद आती है। आपको बता दें कि माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। लिहाजा 29 जनवरी को जया एकादशी का व्रत किया जाएगा। शास्त्रों में ये एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है। इस दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत करने और उनकी पूजा करने का विधान है।

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन श्री लक्ष्मी की पूजा करने से घर की धन-संपदा में वृद्धि होती है। कहते हैं की जया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को भूत-प्रेत और भय आदि से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कि जया एकादशी के दिन विभिन्न शुभ फलों की प्राप्ति के लिए क्या कुछ खास उपाय करने चाहिए।

- अपने जीवन से नकारात्मकता दूर करके खुशियों का आगमन करने के लिए जया एकादशी के दिन स्नान आदि के बाद पीले कपड़े पहनकर, भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाइए। अगर केसर ना हो तो आप हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

- अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं और इस बोझ से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो जया एकादशी के दिन एक जटा वाला नारियल लेकर, उस पर लाल मौली या कलावा बांधकर, श्री हरि का ध्यान करते हुए बहते जल में प्रवाहित कर दें।

- अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत करना चाहते हैं तो जया एकादशी के दिन स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें। अगर आपके पास पहनने के लिए कोई पीला वस्त्र नहीं है तो एक पीला रूमाल अपनी जेब में रख लें। उसके बाद गुड़ और चने की दाल का भगवान को भोग लगाएं। बाद में प्रसाद के रूप में गुड़ और चना सबमें बांट दें और स्वयं भी थोड़ा-सा प्रसाद ग्रहण करें।

- अगर आपके दांपत्य जीवन से मधुरता कहीं गुम हो गई है और अब प्यार की गुंजाइश नहीं बची है तो फिर से प्यार बहाल करने के लिए जया एकादशी के दिन दूध, चावल की खीर बनाकर उसमें थोड़ा-सा केसर भी डाल दीजिये। फिर उस खीर से श्री विष्णु और मां लक्ष्मी को भोग लगाइए। भोग लगाने के बाद उस खीर को प्रसाद के रूप में परिवार के सब सदस्यों में बांट दें और खुद भी थोड़ा-सा प्रसाद ग्रहण कर लें।

- अगर आप अपने करियर में डेवलेपमेंट करना चाहते हैं, तो जया एकादशी के दिन शाम के समय अपने घर के मंदिर में घी का दीपक जलाकर श्री नारायण के मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- इस मंत्र का 11 बार जप करें। साथ ही आपको बता दें कि आप ये उपाय जया एकादशी एकादशी से शुरू करके लगातार तीन दिन तक 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' करें।

- अगर दूसरों की भीड़ में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं और समाज में अपना रुतबा बढ़ाने के लिए जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के चार धामों में से तीसरे धाम, यानी श्रीजगन्नाथ पुरी के ऑनलाइन दर्शन करें और भगवान को अच्छी खुशबू वाला इत्र अर्पित करें अगले दिन उसी इत्र में से थोड़ा-सा इत्र अपने भी लगा लें।

- अगर किसी कारण वश आपके मन पसंद विवाह में लंबे समय से अड़चनें आ रही हैं या आपका साथी ही अभी शादी के लिए तैयार नहीं है तो जया एकादशी के दिन दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर रख दें। पूजा समाप्त होने के बाद भगवान विष्णु के चरणों का आशीर्वाद लेकर शंख में रखे गंगाजल को स्वयं प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें।

- अगर आप अपने घर-परिवार को दूसरों की बुरी नजर से बचाये रखना चाहते हैं, तो इसके लिए जया एकादशी के दिन स्नान के बाद घर में ही भगवान विष्णु की प्रतिमा या मंदिर के सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। साथ ही एक लोटे या गिलास में जल भरकर रख लें और उसमें थोड़ा गुड़ और लाल फूल डाल दें। अब भगवान विष्णु के मंत्र- 'ऊँ नारायणाय नमः' का कम से कम एक माला जप करें। जप के बाद भगवान से दोनों हाथ जोड़कर अपने घर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करें और जप के समय रखे हुए जल को पीपल की जड़ में चढ़ा दें।

- यदि आपका पैसा अपने ही किसी जान-पहचान वाले के यहां फंस गया है और अब वह आपको पैसा वापिस देने का नाम नहीं ले रहा और आप भी उससे पैसा मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, तो जया एकादशी के दिन अपने घर के मंदिर में श्री विष्णु जी को शहद की शीशी चढ़ाएं और भगवान के आगे घी का दीपक जलाकर ‘ऊँ नमो नारायणाय नमः’ मंत्र का 11 बार जप करें। साथ ही श्री हरी के चौथे धाम, यानि श्री रामेश्वरम मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करें और भगवान से प्रार्थना करें कि वह व्यक्ति आपका पैसा लौटा दें।

- अगर आपके बिजनेस का फ्लो धीमी गति से चल रहा है तो जया एकादशी श्री विष्णु की पूजा के समय एक पीले रंग का कपड़ा लें। अब उसमें 2 हल्दी की गांठ, एक चांदी का सिक्का और एक पीले रंग की कौड़ी रखकर, उस कपड़े में गांठ लगाकर पोटली बना दें। अगर आप चांदी का सिक्का रखने में समर्थ नहीं है तो साधारण एक रूपये का सिक्का उस पोटली में रख दें। अब उस पोटली को भगवान का आशीर्वाद लेकर अपने धन रखने वाले स्थान पर रख लें।

- अगर आप अपने शत्रुओं से छुटकारा पाना चहाते है तो जया एकादशी कच्चा, सफेद सूत का धागा लें और पीपल के पेड़ की 11 परिक्रमा करते हुए, वह सूत का धागा पेड़ पर लपेट दें। इसके बाद प्रार्थना करें कि आपका कोई भी शत्रु आपको परेशान न करें।

- अगर आप अपने बच्चों की तरक्की चाहते हैं तो जया एकादशी गाय को घी चुपड़ी हुयी रोटी पर गुड़ रखकर खिलाएं और गऊ माता का आशीर्वाद लें। जया एकादशी के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे के सारे काम बनेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Holi 2026: होली कब है 3 या 4 मार्च? यहां जानिए रंग वाली होली की सही डेट

माघ की आखिरी एकादशी के दिन इन 3 जगहों पर जलाएं दीया, जाग जाएगा घर का सोया भाग्य, धन-समृद्धि का होगा आगमन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म