1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holi 2026: होली कब है 3 या 4 मार्च? यहां जानिए रंग वाली होली की सही डेट

Holi 2026: होली कब है 3 या 4 मार्च? यहां जानिए रंग वाली होली की सही डेट

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 28, 2026 01:08 am IST,  Updated : Jan 28, 2026 01:08 am IST

Holi 2026 Date: अगर आप भी होली की डेट को लेकर कंफ्यूज है तो आज हम आपको यहां रंगवाली होली की तारीख को लेकर आपका कंफ्यूजन दूर करेंगे। तो यहां जानिए होली और होलिका दहन की सही डेट के बारे में।

होली 2026- India TV Hindi
होली 2026 Image Source : FILE IMAGE

Holi 2026 Date: होली का त्यौहार रंगों का उत्सव होता है। इस दिन हर कोई अपनी सारी नाराजगी को भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं। होली हर साल फाल्गुन माह में मनाई जाती है। होली को फगुआ, धुलंडी और रंगवाली होली आदि नामों से जाना जाता है। होलिका दहन के एक दिन बाद ही होली का त्यौहार मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल होली कब मनाई जाएगी। साथ ही जानेंगे होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त के बारे में।

होली 2026 डेट

होली की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तो आपको बता दें कि होली 3 नहीं बल्कि 4 मार्च को मनाई जाएगी। इसी दिन लोग रंग वाली होली खेलेंगे। 4 मार्च को लोग रंग, गुलाल के साथ होली मनाएंगे। आपको बता दें कि होली के दिन अलग-अलग देवी-देवताओं के पूजा करने भी विशेष महत्व है। इस दिन मथुरा-वृंदावन से लेकर काशी और उज्जैन में होली के अनोखे रंग देखने को मिलता है। होली के दिन जहां हवा में रंग उड़ते हैं वहीं घरों में तरह-तरह के पकवान और मिष्ठान भी बनाए जाते हैं। बिहार में जहां मालपुआ बनता वहीं अन्य जगहों पर गुजिया जरूर बनाई जाती है। इन दोनों चीजों के बिना होली का त्यौहार पूरा नहीं होता है। इसके अलावा ठंडाई भी होली का मुख्य पेय पदार्थ होता है।

होलिका दहन 2026 डेट और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 2 मार्च 2026 को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। 

होली के दिन क्या करें और क्या नहीं?

  • होली के दिन राधा-कृष्, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा करें।
  • होली के दिन सबसे पहले देवी-देवताओं र रंग, गुलाल, मिठाई और फूल अर्पित करें।
  • होली के दिन सफेद चीजों (दूध, दही, चीनी) का दान नहीं करना चाहिए।
  • होली के दिन कपड़े, सरसों तेल, लोहे, स्टिल और कांच के सामानों का दान न करें।

ये भी पढ़ें-

Holashtak 2026: फरवरी में इस दिन से शुरू हो रहा है होलाष्टक, जानें इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं

February 2026 Bhadra Date: भद्रा काल में वर्जित होते हैं ये कार्य, जानें भद्रा कितने घंटे की होती है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म