1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Iran US War: युद्ध के बीच ट्रंप का बहुत बड़ा बयान, कहा-"मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं"

Iran US War: युद्ध के बीच ट्रंप का बहुत बड़ा बयान, कहा-"मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं"

 Published : Mar 18, 2026 05:59 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 07:39 pm IST

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेहद चौंकाने वाला बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा-मैं सोच रहा हूं कि अगर हम आतंकी ईरानी राज्य के बचे-खुचे हिस्से को “समाप्त” कर दें और उस तथाकथित “स्ट्रेट?” की जिम्मेदारी उन देशों को सौंप दें तो क्या होगा?

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : AP

Israel US Iran War: ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेहद चौंकाने वाला बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा-मैं सोच रहा हूं कि अगर हम आतंकी ईरानी राज्य के बचे-खुचे हिस्से को “समाप्त” कर दें और उस तथाकथित “स्ट्रेट?” की जिम्मेदारी उन देशों को सौंप दें जो इसका इस्तेमाल करते हैं (हम नहीं करते) तो क्या होगा? इससे हमारे कुछ गैर-प्रतिक्रियाशील “सहयोगियों” को तेजी से सक्रिय हो जाना पड़ेगा!!! 

ईरान दुनिया का नंबर-1 राज्य प्रायोजित आतंकीः ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा, "याद रखो, उन सभी बेवकूफों के लिए जो बाहर बैठे हैं- ईरान को हर कोई दुनिया का नंबर वन राज्य प्रायोजित आतंकवादी मानता है। हम तेजी से उन्हें कारोबार से बाहर कर रहे हैं!"

क्या हैं ट्रंप के इस बयान के मायने?

ट्रंप ने यह बयान तब दिया है, जब ईरान के सभी प्रमुख लीडर युद्ध में मारे जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान ईरानी सेना का नेतृत्व कर रहे ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी और ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब जैसे 2 बड़े सैन्य लीडर इजरायली हमले में ढेर कर दिए गए हैं। ऐसे में अमेरिका का हौसला बढ़ गया है। ट्रंप का यह बयान ईरान पर बहुत बड़े हमले की ओर इशारा कर रहा है, जो उसकी लीडरशिप को पूरी तरह खत्म करने या ईरान पर टैक्टिकल वेपन का इस्तेमाल करने से जुड़ा हुआ हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश