Ashtadash Yog 2026: चैत्र नवरात्र 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है। माता रानी के धरती पर आगमन से ठीक पहले एक खास ज्योतिषीय संयोग बना है, जिसे अष्टादश योग कहा जा रहा है। सूर्य और बुध के 18 डिग्री के विशेष कोण पर आने से यह योग बना है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, ऐसे योग जीवन में सकारात्मक बदलाव, तरक्की और नए अवसर लेकर आते हैं। इस बार यह संयोग कुछ खास राशियों के लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। तो चलिए जानते हैं कि अष्टादश योग से कौन-कौन सी राशियों को लाभ होगा।
क्या है अष्टादश योग और क्यों है खास
सबसे पहले तो यह जान लेते हैं कि आखिर अष्टादश योग क्या है? यह संयोग तब बनता है जब सूर्य और बुध एक निश्चित कोण पर स्थित होते हैं। इस बार दोनों ग्रह 18 डिग्री पर आकर एक मजबूत और शुभ संयोग बना रहे हैं। इसे बुद्धि, नेतृत्व और निर्णय क्षमता को बढ़ाने वाला योग माना जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान किए गए प्रयासों का फल जल्दी मिलता है।
मेष राशि: बढ़ेगा आत्मविश्वास
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी लीडरशिप क्वालिटी में सुधार होगा और आप हर चुनौती का सामना मजबूती से करेंगे। विरोधी भी इस दौरान कमजोर पड़ सकते हैं। साथ ही, आपके व्यवहार और बोलचाल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
मिथुन राशि: फैसलों में मजबूती
मिथुन राशि के जातकों की सोचने और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। जो भी कदम आप सोच-समझकर उठाएंगे, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप कुछ नया करने का साहस भी दिखा सकते हैं।
सिंह राशि: आर्थिक समस्याओं से राहत
सिंह राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यदि कर्ज या लोन को लेकर चिंता थी, तो उसमें भी समाधान मिलने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि: निवेश में लाभ
तुला राशि के लोगों के लिए निवेश के लिहाज से यह समय अच्छा माना जा रहा है। समझदारी से किया गया निवेश लाभ दे सकता है। हालांकि जल्दबाजी या शॉर्टकट अपनाने से बचना जरूरी होगा। आपकी वाणी में आकर्षण बढ़ेगा, जिससे लोग आप पर भरोसा करेंगे।
धनु राशि: करियर और शिक्षा में नए मौके
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय खुद को बेहतर बनाने का है। नई स्किल सीखने और अपने काम को आगे बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। साथ ही, प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं और विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Chaturgrahi Yog: 19 मार्च को शनि-सूर्य-शुक्र-चंद्र की युति मचाएगी धमाल, 4 राशियों की कमाई में आएगा जबरदस्त उछाल!
संपादक की पसंद