1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chaturgrahi Yog 2026: आज शनि-सूर्य-शुक्र-चंद्र की युति मचाएगी धमाल, 4 राशियों की कमाई में आएगा जबरदस्त उछाल!

Chaturgrahi Yog 2026: आज शनि-सूर्य-शुक्र-चंद्र की युति मचाएगी धमाल, 4 राशियों की कमाई में आएगा जबरदस्त उछाल!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Mar 18, 2026 08:49 am IST,  Updated : Mar 19, 2026 06:43 am IST

Chaturgrahi Yog 2026: 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि के साथ-साथ हिंदू नववर्ष 2083 का भी शुभारंभ हो रहा है। खास बात ये है कि इस दिन चतुर्ग्रही योग रहेगा। ज्योतिष की मानें तो ये योग 4 राशि वालों के लिए किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा।

shani shukra surya chand yuti- India TV Hindi
शनि-सूर्य-शुक्र-चंद्र की युति से 4 राशियों की किस्मत में लगेगा चार चांद! Image Source : PIXABAY

Chaturgrahi Yog 2026: जब किसी राशि में चार ग्रहों की युति होती है तब चतुर्ग्रही योग बनता है। 19 मार्च 2026 को मीन राशि में चंद्रमा, शनि, सूर्य और शुक्र की युति होगी। जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा। मीन राशि में ये शुभ योग 20 मार्च 2026 तक बना रहेगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये योग 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। इन राशियों के लोगों की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए ये युति बेहद शुभ साबित होगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। यदि आप विदेश जाने या फिर किसी बड़ी कंपनी में स्विच करने का सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल अब मिलने वाला है। आपके सारे सपने पूरे होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए ये युति भाग्य बदलने वाली साबित होगी। लंबे समय से रुके हुए कानूनी मामले अब सुलझने लगेंगे पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए यह समय तो गोल्डन पीरियड साबित होगा। इस अवधि में आपको दोगुना मुनाफा मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए भी ये युति किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। आपके सारे सपने सच होंगे। करियर में खूब तरक्की पाएंगे। कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। वाहन खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। आपको कार्यस्थल पर अलग पहचान मिलेगी। प्रमोशन के भी योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए शनि, शुक्र, सूर्य और चंद्र की युति शुभ साबित होगी। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में हर कोई आपके काम की तारीफ करेगा। प्रमोशन मिल सकता है। विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है। बिजनेस में आप अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Hindu Nav Varsh 2026: 13 महीनों का होगा नया साल, गुरु-मंगल की जोड़ी मचाएगी हलचल, 4 राशियों के लिए रहेगा गोल्डन ईयर!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।