1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. ICC Rankings: भारत का आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में जलवा, पाकिस्तान का हाल बहुत खराब

ICC Rankings: भारत का आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में जलवा, पाकिस्तान का हाल बहुत खराब

Published : Mar 18, 2026 06:37 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 06:37 pm IST
आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। काफी वक्त के बाद अब जाकर वनडे की टीम रैंकिंग अपडेट की गई है। दरअसल पिछले दिनों टी20 विश्व कप 2026 चल रहा था, इसलिए ज्यादा वनडे मैच नहीं हो रहे थे। हाल ही में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का आयोजन किया गया, इसके बाद अब इसमें कुछ उठापटक हुई है। हालांकि टॉप 5 में वही टीमें हैं, जो पहले थीं।
1/6 Image Source : getty

आईसीसी की वनडे टीम रैंकिंग में भारत का जलवा बरकरार है। टीम पहले नंबर पर मौजूद है। अच्छी बात ये है कि भारत के बाद दूसरे नंबर पर जो टीम है, उसकी रेटिंग काफी कम है, यानी फिलहाल नहीं लगता कि टीम इंडिया नीचे जाएगी। भारत की रेटिंग इस वक्त 119 की चल रही है। टीम इंडिया हाल फिलहाल कोई वनडे मैच नहीं खेलेगी।
2/6 Image Source : ap

आईसीसी की वनडे टीम रैंकिंग में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की रेटिंग इस वक्त 114 की चल रही है। यानी भारत से उसकी रेटिंग पांच कम है। न्यूजीलैंड की टीम 17 अप्रेल से बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। अगर इसमें टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया तो भारत को चुनौती मिल सकती है।
3/6 Image Source : ap

ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर तीन पर है। टीम की रेटिंग फिलहाल 109 की है, जो बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब सीधे सितंबर में साउथ अफ्रीका के​ खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, उसमें अभी काफी वक्त है। तब ही उसकी रे​टिंग में बदलाव आएगा।
4/6 Image Source : ap

पाकिस्तान की बात की जाए तो ये टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में फिलहाल नंबर चार पर है। हाल ही में टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें से केवल एक ही मैच में उसे जीत मिली और दो में हार का सामना करना पड़ा। टीम की रेटिंग अभी 102 की है। पाकिस्तानी टीम का अभी जल्द कोई वनडे सीरीज शेड्यूल नहीं है।
5/6 Image Source : getty

साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर पांच पर है। टीम की रेटिग 98 की है। साउथ अफ्रीका भी अब सीधे सितंबर में ही वनडे के लिए मैदान में उतरेगी, जब उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। उस वक्त तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
6/6 Image Source : getty

Advertisement