1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. साबूदाने का चीला कैसे बनाते हैं, इस ट्रिक से बिना चिपके और टूटे एकदम गोल बनेगा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

साबूदाने का चीला कैसे बनाते हैं, इस ट्रिक से बिना चिपके और टूटे एकदम गोल बनेगा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 18, 2026 01:07 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 01:07 pm IST

Sabudana Chilla Recipe: व्रत में कुछ हेल्दी नाश्ता खाना चाहते हैं तो साबूदाना चीला खा सकते हैं। इसमें बहुत ही कम तेल लगता है और इसे खाते ही पेट भर जाता है। फटाफट नोट कर लें साबूदाना चीला का रेसिपी।

साबूदाना चीला रेसिपी- India TV Hindi
साबूदाना चीला रेसिपी Image Source : FREEPIK

नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रही हैं। कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं तो कुछ लोग पूरे 9 दिन का उपवास करते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान फलाहार और सात्विक चीजें खाते हैं। ज्यादातर लोग साबूदाना, समा के चावल, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और उससे बनी चीजें खाते हैं। अगर आप भी नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो साबूदाने का चीला बनाकर खा सकते हैं। साबूदाना चीला खाने में बहुत टेस्टी लगता है। इसे बहुत कम तेल में बनाया जा सकता है। इस ट्रिक से साबूदाना चीला बिना फटे और टूटे आसानी से बन जाता है। फटाफट नोट कर लें साबूदाना चीला की रेसिपी।

साबूदाना चीला की रेसिपी

पहला स्टेप- चीला बनाने के लिए आपको 1 कप साबूदाना और 1 कप समा के चावल लेने हैं। साबूदाना को 3-4 बार पानी में धो लें और फिर इसे 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। साबूदाना में पानी सिर्फ 1 इंच ऊपर तक ही रखें। इससे साबूदाना अच्छी तरह फूल जाता है। वहीं समा के चावल को भी 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अगर चावल में पानी ज्यादा लगे तो निकाल दें।

दूसरा स्टेप- अब मिक्सी में साबूदाना डालें और उन्हें अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। आपको साबूदाना का फाइन पेस्ट बनाकर तैयार करना है। अब मिक्सी में समा के चावल और 2-3 बड़े चम्मच ताजा दही डालकर बारीक पेस्ट जैसा बना लें। अब दोनों बैटर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर बैटर गाढ़ा हो तो पानी डाल दें और चीला जितना पतला कर लें।

तीसरा स्टेप- अब चीला के लिए तैयार बैटर में बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, 1 टमाटर, 2 कद्दूकस किए कच्चे आलू और व्रत वाला नमक मिला दें। फ्लेवर के लिए आप इसमें अदरक भी डाल सकते हैं। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। चीला बनाने के लिए बैटर तैयार है।

चौथा स्टेप- गैस पर तवा गर्म कर लें। अब तवे पर थोड़ा घी डालें गैस की फ्लेम लो टू मीडियम रखें। तवे पर बैटर डालें और चीला को एक तरफ से सेंक लें। चीला को पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छा सेंक लें। गैस की फ्लेम को मीडियम टू हाई रखें और दबाते हुए चीला सेंक लें। साबूदाना चीला को दही या चटनी के साथ खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल