नवरात्रि का पावन त्योहार आने वाला है और इन नौ दिनों में व्रत के दौरान लोग हल्का, स्वादिष्ट और ऊर्जा से भरपूर खाना पसंद करते हैं। साबूदाना इस दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीज़ों में से एक है। हालांकि, व्रत में ज़्यादातर लोग साबूदाना खिचड़ी ही बनाकर खाते हैं। लेकिन अगर आप व्रत के दौरान साबूदाना खिचड़ी नहीं खाना चाहते हैं यो इस दौरान आप मावा वाली साबूदाना खीर की एकदम रिच, क्रीमी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह खीर न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि झटपट बनकर तैयार भी हो जाता है साथ ही शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी देती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान और शानदार तरीका।
मावा साबूदाना खीर के लिए सामग्री:
50 ग्राम साबूदाना, आधा लीटर दूध, चुटकीभर केसर, एक कप खोया, चीनी एक कप, आधा कप मिक्स ड्राईफ्रुट्स, दो चम्मच घी
मावा साबूदाना खीर बनाने की विधि:
-
पहला स्टेप: मावा साबूदाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले, साबूदाना को एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
-
दूसरा स्टेप: एक घंटे के बाद गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें। पैन में एक गिलास पानी और भिगोया हुआ साबूदाना डालें।
-
तीसरा स्टेप: अब, धीमी आंच पर इसे पकाएं। साबूदाना पैन में चिपके नहीं इसलिए उसे लगातार चलाते रहें।
-
चौथा स्टेप: जब साबूदाना अच्छी तरह पक जाए तब उसमें एक लीटर दूध डालें।
-
पांचवा स्टेप: अब दूध में साबूदाना को तब तक पकाएं तब जब तक वह एकदम गाढ़ा न हो जाए। आप इसमें केसर के कुछ रेशे भी डाल दें। इससे कलर अच्छा आता है।
-
छटवां स्टेप: जब साबूदाना और दूध का मिश्रण एकदम गाढ़ा हो जाए तब उसमें एक कप खोया और एक कप चीनी डालें और अच्छी तरह से चलाएं।
-
सातवां स्टेप: अब एक पैन में घी डालें और उसमें आधा कप मिक्स ड्राईफ्रुट्स को अच्छी तरह से रोस्ट करें और फिर ड्राइफ्रूट्स को साबूदाना खीर में डालें।
-
आठवां स्टेप: आपका मावा साबूदाना खीर बनकर तैयार है। इसका गर्म गर्म लुत्फ़ उठाएं।