1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel US Iran War: अली लारीजानी के बाद ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी ढेर, इजराइल कार्ट्ज ने कहा-"अभी और चौंकाएंगे"

Israel US Iran War: अली लारीजानी के बाद ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी ढेर, इजराइल कार्ट्ज ने कहा-"अभी और चौंकाएंगे"

 Published : Mar 18, 2026 04:28 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 05:14 pm IST

Israel US Iran War: इजरायल के रक्षामंत्री इजराइल कार्ट्ज ने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को आईडीएफ के हमले में मार गिराने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अभी और चौंकाने वाली महत्वपूर्ण घटनाएं होने वाली हैं।

इस्माइल खातिब, ईरान के खुफिया मंत्री। (फाइल)- India TV Hindi
इस्माइल खातिब, ईरान के खुफिया मंत्री। (फाइल) Image Source : X@IDF

Israel US Iran War: इजरायल और अमेरिका के साथ 19 दिनों से जंग लड़ रहा ईरान एक के बाद एक अपने चीफ लीडरों को खोता जा रहा है। ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी के बाद अब उसके खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी इजरायल के हमले में ढेर कर दिए गए हैं। एपी की रिपोर्ट के अनुसार इजरायले के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी के बाद अब ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी इजरायली हमलों में मार दि गए हैं। हालांकि इस पर अभी ईरान की प्रतिक्रिया आनी बाकी है। 

अभी होंगी और चौंकाने वाली महत्वपूर्ण घटनाएं-इजराइल कार्ट्ज

इस्माइल खातिब को ढेर करने का दावा करने के बाद इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज़ ने कहा: "प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मैंने इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) को खुफिया जानकारी और ऑपरेशनल विंडो स्थापित होते ही बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के किसी भी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को खत्म करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा-आज भी, सभी मोर्चों पर महत्वपूर्ण चौंकाने वाली घटनाएं होंगी।"

लारीजानी की मौत भी ईरान के लिए थी बड़ा झटका

इस्माइल खान से एक दिन पहले मंगलवार को ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की भी इजरायल ने हत्या कर दी। लारीजानी की मौत की पुष्टि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी कर दी है। अब ईरान के खुफिया मंत्री खातिब की मौत का भी इजरायल ने दावा कर दिया है। यह ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका है। अली लारीजानी ईरान की सुरक्षा नीतियों के प्रमुख चेहरा थे। वे पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता में भी शामिल रहे थे। इजरायल ने उन्हें “शासन के प्रभावी नेता” बताया था। उनके साथ उनके बेटे मोर्तेज़ा लारीजानी और ऑफिस प्रमुख अलिरेज़ा बयात भी मारे गए। 

कौन थे इस्माइल खातिब?

IDF के ताजा हमले में मारे गए इस्माइल खातिब ईरान के खुफिया मंत्रालय (MOIS) के प्रमुख थे। इजरायली सूत्रों के अनुसार उनके साथ मंत्रालय के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी ढेर हो गए। इजरायल और अमेरिका से जंग में ईरान ने अब तक अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत की वरिष्ठ अधिकारियों को खो चुका है। अब तक मारे गए प्रमुख ईरानी अधिकारियों की सूची इस प्रकार है। 

इजरायल-अमेरिका से जंग में अब तक ईरान में मारे गए प्रमुख लीडर

  • अयातुल्लाह अली खामेनेई-ईरान के सुप्रीम लीडर। वह 28 फरवरी को हमले में मारे गए। इस दौरान उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए।
  • अली शामखानी - सुरक्षा सलाहकार और डिफेंस काउंसिल के सचिव।
  • मोहम्मद पाकपुर - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर।
  • अजीज नसीरजादेह - रक्षा मंत्री।
  • अब्दोलरहीम मुसावी - सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ।
  • ग़ोलामरेज़ा सोलेमानी - बसिज फोर्स (पैरामिलिट्री) के कमांडर।
  • अली लारीजानी - सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ।
  • इस्माइल खातिब - खुफिया मंत्री 
  • अन्य: IRGC के कई जनरल, इंटेलिजेंस अधिकारी और परमाणु/मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिक।

अब तक 40 प्रमुख ईरानी लीडर इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

एक रिपोर्ट के अनुसार इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में अब तक लगभग 40 वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे जा चुके हैं। ये हमले ईरान की सैन्य कमान, मिसाइल अड्डों और उसके नेतृत्व को निशाना बना कर किए जा रहे हैं। ईरान की ओर से भी इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल व ड्रोन हमले जारी हैं। मगर ईरान के नेतृत्व को भारी क्षति हुई है। यह युद्ध ईरान के लिए अभूतपूर्व संकट है। खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी और खातिब जैसे शीर्ष नेताओं का मारा जाना ईरानी शासन की रीढ़ को तोड़ने वाला माना जा रहा है। इजरायल इसे “एक्सिस ऑफ एविल” के खिलाफ बड़ी जीत बता रहा है। ऐसे में स्थिति तेजी से बदल रही है। ईरान ने अभी खातिब की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश