1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Kajari Teej 2025: कजरी तीज व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए नियम

Kajari Teej 2025: कजरी तीज व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए नियम

 Published : Aug 10, 2025 11:46 am IST,  Updated : Aug 10, 2025 11:46 am IST

कजरी तीज का व्रत भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। माना जाता है कि इसी दिन शिव-शक्ति का मिलन हुआ था। इस दिन महिलाएं व्रत रखती है, ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

भगवान शिव, मां पार्वती, कजरी तीज- India TV Hindi
भगवान शिव और मां पार्वती Image Source : UNSPLASH

हिंदू धर्म में कजरी तीज व्रत को लेकर एक अलग ही आस्था है। इस व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं के पति की लंबी उम्र बढ़ती है और उनके घर सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं, कुवांरी कन्याएं इस व्रत को रखती है ताकि उन्हें एक योग्य पति मिले। यह पर्व महादेव और देवी पार्वती के प्रति समर्पित माना जाता है।

हिंदू पंचांग की मानें तो इस साल कजरी तीज का व्रत 12 अगस्त को रखा जाएगा। ऐसे में आइए इस व्रथ से जुड़े कुछ नियम जानते हैं जैसे इस दिन क्या खाने की मनाही है और क्या खा सकते हैं...

कजरी तीज व्रत के नियम

जानकारी दे दें कि कजरी तीज का व्रत निर्जला यानी 24 घंटे बिना पानी पिए रखा जाता है। व्रत शुरू होने से पहले सूर्योदय से पहले सरगी खानी चाहिए। सरगी में फल, मिठाई, सूखे मेवे और दूध रखें। शाम के समय भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। पूजा में दीपक, धूप, फल, फूल और मिठाई चढ़ाएं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलें। अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का भोजन ग्रहण करें।

क्या खाने चाहिए?

  • व्रत खोलने के बाद हल्का भोजन करें।
  • सेब, केला, पपीता, अनार जैसे फल खा सकते हैं।
  • दूध, दही या छाछ पी सकते हैं।

क्या नहीं खाना चाहिए?

  • तला हुआ भोजन भी नहीं करें।
  • इस दिन मांसाहार, प्याज और लहसुन का सेवन बिल्कुल न करें।
  • मसालेदार भोजन से भी परहेज करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​15 या 16 अगस्त आखिर कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से किस समय कबूतर को दाना डालना ज्यादा होता है शुभ, जानें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म