1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन इतने ही देर रहेगा शुभ मुहूर्त, नोट कर लें चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन इतने ही देर रहेगा शुभ मुहूर्त, नोट कर लें चांद निकलने का समय

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 28, 2024 11:17 am IST,  Updated : Sep 28, 2024 11:17 am IST

Karwa Chauth 2024 Date and Time: करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के प्रमुख व्रत में से एक है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं और चांद निकलने के बाद ही पति के हाथ से जल ग्रहण करती हैं। तो यहां जानिए करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय।

Karwa Chauth 2024- India TV Hindi
Karwa Chauth 2024 Image Source : INDIA TVVV

Karwa Chauth 2024: हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास करती हैं। करवा चौथ के दिन भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिक जी के साथ करवा माता और चंद्र देव की पूजा का विधान है। करवा चौथ का व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। इस व्रत में चांद की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही उनका दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। तो आइए जानते हैं इस साल करवा चौथ की पूजा के लिए कौनसा समय सबसे उत्तम रहेगा। 

साल 2024 में करवा चौथ कब है? 

हिंदू पंचांग के अनुसार,  कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से होगा। चतुर्थी तिथि का समापन 21 अक्तूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन रखा जाएगा। 

करवा चौथ 2024 पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

पंचांग के मुताबिक, करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। करवा चौथ की पूजा के लिए महिलाओं को करीब 1 घंटा 16 मिनट का समय मिलेगा। करवा चौथ व्रत का समय सुबह 6 बजकर 25 मिनट से शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। वहीं चंद्रोदय की बात करें तो 20 अक्टूबर को करवा  चौथ का चांद निकलने का समय शाम 7 बजकर 54 मिनट का रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Navratri 2024: अगर बनना चाहते हैं धनवान तो नवरात्रि में करें ये अचूक उपाय, शक्ति और सामर्थ्य में भी होगी बढ़ोतरी

Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन जौ क्यों बोए जाते हैं? जानिए इसका क्या है धार्मिक महत्व

Diwali 2024 Date: दिवाली की डेट को लेकर न हो कंफ्यूज, यहां जानें 31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब मनाई जाएगी दीपावली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म