1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali 2024 Date: दिवाली की डेट को लेकर न हो कंफ्यूज, यहां जानें 31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब मनाई जाएगी दीपावली

Diwali 2024 Date: दिवाली की डेट को लेकर न हो कंफ्यूज, यहां जानें 31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब मनाई जाएगी दीपावली

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 19, 2024 07:21 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 07:26 pm IST

Diwali 2024: अगर आपको भी दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है तो यहां जानिए की असल में दिवाली कब मनाई जाएगी। साथ ही जानें कि लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Diwali 2024- India TV Hindi
Diwali 2024 Image Source : INDIA TV

Deepawali 2024 Date: हर साल दीवाली का त्यौहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर जी की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण के लिए आती है। ऐसे में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय को अपनाते हैं। माता लक्ष्मी के चरण जिस भी घर-आंगन में पड़ते हैं वहां धन-धान्य और सुख-समृद्धि की वर्षा होती है। धन की देवी लक्ष्मी की कृपा से उस घर में कभी भी पैसों या अन्य चीजों की कमी नहीं होती है। दीवाली को लक्ष्मी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए अब जानते हैं कि इस साल दीवाली का त्यौहार कब मनाया जाएगा। 

दीवाली 2024 डेट और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 

इस साल लोगों में दीवाली की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, लोग 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की डेट को लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि असल में दीवाली इन दोनों तिथि में से किस दिन मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से होगा। अमावस्या तिथि का समापन 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगा। ऐसे में दीवाली 1 नवंबर 2024 को मनाई  जाएगी। लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। 

दीवाली 2024 कैलेंडर

  1. धनतेरस- 29 अक्टूबर 2024

  2. छोटी दीवाली, नरक चतुर्दशी-  31 अक्टूबर 2024

  3. दीवाली, दीपावली, लक्ष्मी पूजा- 1 नवंबर 2024

  4. गोवर्धन पूजा- 2 नवबंर 2024

  5. भैया दूज- 3 नवंबर 2024

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Jitiya Vrat 2024: जितिया व्रत 24 या 25 कब रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पारण का मुहूर्त

Shardiya Navratri 2024: इस साल कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि? जानिए सही तिथि और घटस्थापना मुहूर्त

Surya Grahan and Navratri 2024: नवरात्रि से पहले लगने वाला है सूर्य ग्रहण, क्या घटस्थापना पर पड़ेगा असर?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म