1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2024: इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? यहां जान लीजिए सही डेट

Karwa Chauth 2024: इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? यहां जान लीजिए सही डेट

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 21, 2024 10:05 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 10:20 pm IST

Karwa Chauth 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन भी सुखी और खुशहाल रहता है। यहां जानिए कि इस साल करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा।

Karwa Chauth 2024- India TV Hindi
Karwa Chauth 2024 Image Source : INDIA TV

Karwa Chauth 2024 Date: सुहागिनों के प्रमुख त्यौहारों में से एक करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह में रखा जाता है।  इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास करती हैं। करवा चौथ के दिन भगवान शिव माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिक जी के साथ करवा माता की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। करवा चौथ का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूरा माना जाता है। व्रती महिलाएं चांद को देखने के बाद ही करवा चौथ का पारण करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस साल करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा और चंद्रोदय का समय क्या रहेगा।

करवा चौथ 2024 डेट 

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत किया जाता है। चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से होगा। चतुर्थी तिथि समाप्त 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल करवा चौथ का व्रत 20 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।

करवा चौथ 2024 पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त- 20 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। 
  • करवा चौथ व्रत समय - सुबह 6 बजकर 25 मिनट से शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
  • करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय- 20 अक्टूबर 7 बजकर 54 मिनट पर 

करवा चौथ व्रत का महत्व

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। कहते हैं कि इसके बिना पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। धार्मिक मान्यता है कि  जो महिलाएं 16 श्रृंगार कर के करवा चौथ की पूजा करती है उनके पति की आयुं लंबी होती है। साथ ही उनके दांपत्य जीवन में मधुरता आती हैं। करवा चौथ का व्रत करने से पति पर आने वाला हर संकट दूर हो जाता है और पति-पत्नी का रिश्ता अटूट हो जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्टूबर को पालकी पर सवार होकर आ रही हैं देवी दुर्गा, 9 देवियों को प्रसन्न करना हैं तो नवरात्रि में न करें ये गलतियां

Diwali 2024 Date: दिवाली की डेट को लेकर न हो कंफ्यूज, यहां जानें 31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब मनाई जाएगी दीपावली

Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi: हनुमान चालीसा का करें पाठ, बजरंगबली की मिलेगी विशेष कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म