1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shardiya Navratri 2024: 3 अक्टूबर को पालकी पर सवार होकर आ रही हैं देवी दुर्गा, 9 देवियों को प्रसन्न करना हैं तो नवरात्रि में न करें ये गलतियां

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्टूबर को पालकी पर सवार होकर आ रही हैं देवी दुर्गा, 9 देवियों को प्रसन्न करना हैं तो नवरात्रि में न करें ये गलतियां

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 21, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 06:38 pm IST

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक इन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा देवी मां आपसे नाराज हो सकती हैं।

Shardiya Navratri 2024- India TV Hindi
Shardiya Navratri 2024 Image Source : INDIA TV

Shardiya Navratri 2024: हर साल आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार 3 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रहे है और समाप्त 11 अक्टूबर को होगा। इसके अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को देवी मां कि विदाई की जाएगी और विजयादशमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस साल मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान देवी मंदिरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लोग अपने घरों में घटस्थापना या कलश स्थापना करते हैं। साथ ही लोग माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं। शारदीय नवरात्रि में विधिपूर्वक देवी मां की उपासना करने घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त

  • आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ- 3 अक्टूबर को मध्यरात्रि 12 बजकर 18 मिनट से
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त- 4 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर
  • शारदीय नवरात्रि तिथि- 3 अक्टूबर 2024
  • घटस्थापना मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक 
  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक

नवरात्रि में न करें ये गलतियां

  • अगर आप नवरात्रि में अखंड दीया जला रहे हैं तो नौ दिनों तक इसका ध्यान रखें। अखंड दीया बुझना नहीं चाहिए।
  • नवरात्रि के नौ दिनों तक घर में सात्विक भोजन यानी बिना लहसुन-प्याज के ही भोजन बनाना चाहिए। 
  • शारदीय नवरात्रि में घर और मंदिर की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। 
  • नवरात्रि में अगर अखंड दीया जला रहे हैं तो घर को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। 
  • नवरात्रि में देवी मां की पूजा करते समय काले या सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। 
  • शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में दाढ़ी, मूंछ और बाल नहीं कटवाना चाहिए। 
  • इन दिनों में मांस-मदिरा, शराब और लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • इस दौरान किसी के लिए गलत विचार अपने मन में नहीं लाना चाहिए और न ही घर में लड़ाई-झगड़ा करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

इस बार नवरात्रि में माता दुर्गा की क्या है सवारी? जानें इसका प्रभाव शुभ होगा या अशुभ?

Surya Grahan and Navratri 2024: नवरात्रि से पहले लगने वाला है सूर्य ग्रहण, क्या घटस्थापना पर पड़ेगा असर?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म