1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Krishna Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को जरूर लगाएं ये भोग, यहां देखें भोग लिस्ट

Krishna Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को जरूर लगाएं ये भोग, यहां देखें भोग लिस्ट

 Published : Aug 16, 2025 10:14 am IST,  Updated : Aug 16, 2025 10:21 am IST

16 अगस्त यानी आज भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी मनाई जा रही है। शास्त्रों के मुताबिक, हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी की रात को कृष्ण का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन जन्म के बाद भगवान की पूजा और भोग लगाने का विधान है।

श्री कृष्ण- India TV Hindi
श्री कृष्ण Image Source : UNSPLASH

Krishna Janmashtami Bhog List: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी की रात हिंदू धर्म के लिए बेहद खास मानी गई है। कारण है कान्हा का जन्म इसी दिन हुआ था। पूरा देश इस दिन भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी मनाता है। मंदिरों में घंटियां, घाटों पर दीप और घरों में लाइटों से सजाया जाता है। इस दिन लोग भगवान श्री कृष्ण को उनके प्रिय चीज अर्पित करते हैं। जन्माष्टमी की पूजा में गंगाजल, चावन, फल, नारियल बांसुरी, पंचामृत, तुलसी दल आदि शामिल करते हैं। ऐसे में भगवान श्री कृष्ण को कुछ चीजों का भोग लगाया जाता है, आइए जानते हैं जन्माष्टमी की भोग लिस्ट...

जन्माष्टमी की भोग लिस्ट

  • माखन मिश्री (चीनी के साथ मक्खन)
  • पेढ़ा
  • मालपुआ
  • रसगुल्ला
  • गुलाब जामुन
  • कलाकंद
  • खीर (चावल का हलवा)
  • राबड़ी
  • लड्डू (बूंदी, बेसन या मोतीचूर)
  • बर्फी (नारियल, केसर या बादाम
  • जलेबी
  • श्रीखंड
  • तुलसी दल

मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन बाल कृष्ण को माखन-मिश्री, दूध-दही, मिठाई और फल का भोग लगाते हैं तो इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं और भक्त का कल्याण करते हैं।

पूजन सामग्री लिस्ट

  • पूजा की थाली
  • दीपक
  • घी
  • रूई की बाती
  • धूप
  • कपूर
  • अक्षत
  • कुमकुम
  • पान
  • सुपारी
  • इलायची
  • नारियल
  • कलश
  • आम का पत्ता
  • नारियल
  • मौली
  • शंख

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

इन मूलांक वालों के साथ बेहतर बनती है मूलांक 2 वालों की जोड़ी

वास्तु के हिसाब से किस रंग से नहीं रंगना चाहिए अपने सपनों का घर, जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म