1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Magh Gupt Navratri 2024: माघ गुप्त नवरात्रि में इन बातों का रखें ध्यान, मां भगवती करेंगी कष्टों का निदान, जानिए 9 दिनों तक क्या करें क्या नहीं

Magh Gupt Navratri 2024: माघ गुप्त नवरात्रि में इन बातों का रखें ध्यान, मां भगवती करेंगी कष्टों का निदान, जानिए 9 दिनों तक क्या करें क्या नहीं

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Feb 09, 2024 06:38 am IST,  Updated : Feb 09, 2024 06:50 am IST

माघ माह की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार से शुरू होने जा रही है और यह पूरे 9 दिनों तक का पर्व रहेगा। ऐसे में यह 9 दिन बड़े पवित्र माने जा रहे हैं और देवी मां की कृपा पाने के लिए बड़े शुभ भी। इन 9 दिनों किन बातों का रखना होगा ध्यान, क्या करना होगा और क्या नहीं? आइए जानते हैं विस्तार से।

Magh Gupt Navratri 2024- India TV Hindi
Magh Gupt Navratri 2024 Image Source : INDIA TV

Magh Gupt Navratri 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह में गुप्त नवरात्रि का पावन पर्व पूरे 9 दिनों के लिए मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस बार माघ महीने की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी दिन शनिवार यानी कल से प्रारंभ होने जा रही है और यह पूरे 9 दिनों बात 18 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। यह 9 दिन माता रानी की कृपा पाने के लिए बड़ा शुभ माना जाता है। वैसे तो साल में 4 नवरात्रि मनाई जाती हैं। लेकिन माघ की नवरात्रि गुप्त साधना करने के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जीता है और इस दौरान देवी भक्त गुप्त रूप से मां की आराधना कर कई सिद्धियां प्राप्त करते हैं।

देवी मां का जिन भक्तों पर आशीर्वाद होता है उनके सभी कष्ट मां हर लेती हैं और उनका जीवन अनंत सुख-संपदा से भर देती हैं। लेकिन गुप्त नवरात्रि के इन 9 दिनों में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा नियम के विरूद्ध चलने पर मां भगवती रुष्ठ हो सकती हैं। आइए जानते हैं माघ माह की गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों तक क्या करें और क्या नहीं।

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान क्या करें

  • माघ माह की गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा जी के नौ स्वरूपों की पूजा सच्ची श्रद्धा से करनी चाहिए। मान्यता है कि  ऐसा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन के समस्त कष्ट समाप्त होते हैं।
  • माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रातःकाल और संध्या वंदना के समय करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
  • प्रत्येक 9 दिनों तक मां भगवती के निमित्त अखंड ज्योति जलाएं। घर में अखंड ज्योति जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है और सुख-शांति का वास होता है। 
  • देवी मां के भक्तों को उनके आशीर्वाद के लिए नौ दिनों तक व्रत रखना चाहिए और फलाहार चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से सातविक विचार और मन को शांति प्राप्त होती है।
  • अगर आपकी कोई मनोकामना है तो उसकी पूर्ति के लिए देवी मां की इन 9 दिनों सच्चे मन से आराधना करें,ऐसा करने से आपके हर कष्ट मिट जाएंगे और देवी मां आपकी हर मनोकामना को पूर्ण कर देंगी।
  • अपनी श्रद्धानुसार इन 9 दिनों दान-पुण्य करें और जरूरतमंदों की सहायता करें, ऐसा करने से देवी मां शीघ्र प्रसन्न होकर धन-संपदा का वरदान देती हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान ये कार्य भूल से भी न करें

  • माघ गुप्त नवरात्रि के 9 दिन बड़े पवित्र होते हैं। इस दौरान  मास-मदिरा, लहसुन-प्याज और अन्य तामसिक प्रकार के आहार का सेवन नहीं करना चाहिए। जो इन बातों का पालन नहीं करते हैं उनकों मां भगवती का प्रकोप झेलना पड़ता है।
  • पूजा पद्धति के अनुसार इन 9 दिनों तक बाल, दाढ़ी और नाखून कटवाना वर्जित माना जाता है।
  • गुप्त नवरात्रि के इन 9 दिनों तक नकारात्मक विचारों से दूर रहें, क्रोध न करें, झूठ न बोलें, लड़ाई-झगड़ा न करें और न ही किसी की निंदा करें। 
  • माघ नवरात्रि के दिन देर से सोकर नहीं उठना चाहिए और आलस को बिल्कुल अपने ऊपर हावि न होने दें।
  • मां देवी के 9 दिन बड़े पवित्र माने जाते हैं इन दिनों तक भक्त को गंदगी से नहीं रहना चाहिए। जो लोग इस दौरान साफ-सफाई से नहीं रहते हैं उनसे मां देवी नराज हो जाती हैं और उनका जीवन कष्टों से भरा रहता है।
  • अगर आप 9 दिनों का व्रत हैं तो इस दौरान नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • एक बात का जरूर ध्यान रखें गुप्त नवरात्रि में यदि आपने 9 दिनों की पूजा का संकल्प मां भवानी के निमित्त उनकी पूजा हेतु लिया है, तो उनकी पूजा को बीच में बिल्कुल न छोड़ें। ऐसा करने से पाप लगता है। पूजा को पूरे 9 दिनों तक नियमित रूप से करना जरूरी होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mauni Amavasya 2024 Upay: अगर चाहते हैं कर्ज से छुटकारा तो मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय, दूर होगी आर्थिक दिक्कतें

Magh Gupt Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है माघ माह की गुप्त नवरात्रि? जानिए क्या रहेगा घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म