1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Magh Saptami 2025: माघ सप्तमी के दिन जल में ये चीजें मिलाकर सूर्य देव को दें अर्घ्य, भगवान भास्कर पूरी करेंगे हर मनोकामना

Magh Saptami 2025: माघ सप्तमी के दिन जल में ये चीजें मिलाकर सूर्य देव को दें अर्घ्य, भगवान भास्कर पूरी करेंगे हर मनोकामना

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 03, 2025 10:22 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 10:22 pm IST

Magh Saptami 2025: माघ सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन भगवान भास्कर को जल कैसे अर्पित करना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि सूर्य देव को जल चढ़ाते समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

माघ सप्तमी 2025- India TV Hindi
माघ सप्तमी 2025 Image Source : INDIA TV

Magh Saptami 2025: हर साल माह माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को माघ सप्तमी का व्रत रखा जाता है। इसे रथ सप्तमी, अचला सप्तमी, विधान सप्तमी और आरोग्य सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। माघ सप्तमी के दिन व्रत कर भगवान सूर्य देव की उपासना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ निरोगी शरीर और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ सप्तमी के दिन सूर्य देव ने अपने प्रकाश से पूरे जगत को प्रकाशित किया था। इसी दिन सूर्य देव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर प्रकट हुए थे। तो आइए जानते हैं कि माघ सप्तमी के दिन सूर्य को जल कैसे अर्पित करना चाहिए और अर्घ्य देते समय कौनसे मंत्रों का जाप करना चाहिए। 

सूर्य देव को जल में क्या डालकर चढ़ाना चाहिए?

सूर्य देव को जल चढ़ाने से पहले लोटे में अक्षत, रोली, फूल  डाल दें। उसके बाद सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। कहते हैं कि ये सब चीजें जल में मिलाकर भगवान भास्कर को चढ़ाने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही रोगों से छुटकारा मिलता है। वहीं सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए हमेशा तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करें। 

सूर्य देव को जल चढ़ाते समय करें इन मंत्रों का जाप

  • ॐ सूर्याय नम: 
  • ऊं आदित्य नम:
  • ॐ भास्कराय नमः 
  • ऊं घृणि सूर्याय नमः

रथ सप्तमी का महत्व

यह दिन सूर्य देव को समर्पित है और इस दिन उनकी पूजा की जाती है। सूर्य नारायण की कृपा से जीवन में संपन्नता, धन-वैभव, ख्याती, अपार सफलता आदि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों में सूर्य देव को जगत की आत्मा कहा गया है इसी के साथ ज्योतिष शास्त्र में यह ग्रहों के राजा हैं। अतः इनके आशीर्वाद से राज सुख की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Rath Saptami 2025: मंगलवार को रखा जाएगा रथ सप्तमी का व्रत, इस मुहूर्त में करें सूर्य देव की उपासना, अच्छे स्वास्थ्य की होगी प्राप्ति

Guru Margi 2025 and Horoscope: गुरु मार्गी इन राशियों के लिए ला रहा है सौभाग्य और समृद्धि, 4 फरवरी से बदल जाएगा भाग्य

Masik Durga Ashtami 2025: फरवरी में इस दिन रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जरूर करें इन नियमों का पालन, माता रानी की बरसेगी कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म