1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन जरूर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जप, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट

Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन जरूर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जप, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट

 Published : Feb 18, 2025 06:53 am IST,  Updated : Feb 18, 2025 06:53 am IST

मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जानी चाहिए। इससे जातक को मानसिक सुख और मनोवांछित फल मिलेंगे। इसके साथ ही पूजा के दौरान कुछ मंत्रों का भी जप जरूर करना चाहिए।

hanuman- India TV Hindi
हनुमान जी Image Source : SOCIAL MEDIA

Mangalwar Ke Din Jape Ye Mantra: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रीराम भक्त हनुमान की विधि-विधान से पूजा करने का महत्व है। माना जाता है कि बजरंग बली कलयुग के भगवान हैं, श्रीराम ने धरती त्यागते समय उन्हें धरती पर ही रहने को कहा था, तब से हनुमान जी धरती पर ही वास करते हैं। ऐसे में मंगलवार के दिन पूजा करने से साधक के हर बिगड़े काम बनते हैं और जातक की हर समस्या जड़ से नष्ट हो जाती है। बजरंग बली को संकट मोचन के नाम से भी जाना जाता है। इनकी उपासना करने से जातक के जीवन में व्याप्त दुख, संकट, भय और क्रोध सब क्षण में दूर हो जाते हैं। इसके अलावा, कुंडली में मंगल ग्रह भी मजबूत होता है।

यहां तक की ज्योतिष भी मंगल दोष होने पर बजरंग की ही पूजा करने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा से साधक की कुंडली के सभी अशुभ दोषों का नाश हो सकता है। यहां तक की सबसे शक्तिशाली ग्रह माने जाने वाले शनि की भी बाधा हनुमान जी की पूजा से दूर हो जाती है। ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा जरूर करें और पूजा के दौरान हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों का जप भी जरूर करें, इससे आपके सभी संकट दूर होंगे।

हनुमान जी के मंत्र

  • आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर! त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात!!
  • मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
  • ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय। सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।
  • अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि ।।
  • ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Surya Grahan 2025: इस दिन लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में क्या होगा इसका असर, सूतक लगेगा या नहीं?
Chardham Yatra 2025: चार धाम की यात्रा कब से शुरू होगी? जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म