1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Masik Durga Ashtami 2023: दुर्गाष्टमी के दिन करें ये उपाय, प्रेम विवाह में आ रही दिक्कतें होगी दूर

Masik Durga Ashtami 2023: दुर्गाष्टमी के दिन करें ये उपाय, प्रेम विवाह में आ रही दिक्कतें होगी दूर

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 28, 2023 05:37 pm IST,  Updated : Jan 28, 2023 05:37 pm IST

Masik Durga Ashtami 2023: रविवार को मासिक दुर्गाष्टमी पड़ रहा है। इस मौके पर कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

Durga Ashtami 2023- India TV Hindi
Masik Durga Ashtami 2023 Image Source : FREEPIK

Masik Durga Ashtami 2023: 29 जनवरी यानी रविवार को श्री दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है। जिस प्रकार चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता भगवान गणेश को माना जाता है, उसी प्रकार प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। अतः आज देवीदुर्गा की उपासना का दिन है। आज के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी साथ ही आपकी हर समस्या का हल निकलेगा।

श्री दुर्गाष्टमी व्रत के दिन करें ये उपाय

  1. अगर आपके प्रेम विवाह में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते ।।' मंत्र जाप के बाद मां दुर्गा को इलायची का भोग लगाना चाहिए।
  2. अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों में सुख बनाए रखना चाहते हैं तो उसके लिए आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद देवी मां को सफेद पुष्पों की पुष्पांजलि चढ़ानी चाहिए। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  3. अगर आप अपने बच्चों के करियर को बेहतर गति देना चाहते हैं आप चाहते हैं कि आपके बच्चे खूब तरक्की करें तो आज के दिन आपको देवी दुर्गा के इस खास मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।। जाप के बाद देवी मां के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए।
  4. अगर आपके परिवार में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, जिससे आपके घर की सुख-शांति गायब हो गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको 2 कपूर और 12 लौंग लेकर एक गोबर के कंडे या उपले पर जलानी चाहिए।
  5. अगर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ रही है तो उससे बचने के लिए आज के दिन आपको मां दुर्गा के इस मंत्र का 5 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।। जाप के बाद माता को पांच फलों का भोग लगाना चाहिए।
  6. आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा की विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय ही एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी मां के सामने रखना चाहिए। पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को वहां से उठाकर अपनी तिजोरी या अपनी पैसों वाली अलमारी में रख लें। ये खास उपाय करने से आपके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  7. आज के दिन आपको देवी दुर्गा के मंत्र का दो बार जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणी। जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तु ते।।' जाप के बाद मंदिर की घंटी बजानी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप जल्द ही अपने भय पर काबू पा लेंगे।
  8. अगर आप अपने जीवन की गति को सुगम बनाना चाहते हैं, अपने जीवन को खुशियों से भरना चाहते हैं तो आज के दिन आपको देवी मां के मंदिर में जाकर उनके निमित्त वस्त्र भेंट करने चाहिए और उनको कच्चे नारियल की गिरी का भोग लगाना चाहिए।
  9. धनु राशि वालों अगर आप सुंदर, स्वस्थ काया और परम सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा के इस मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'देहि सौभाग्य मारोग्यं देहि मे परमं सुखम् रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषों जहि' मंत्र जाप के बाद देवी मां को प्रणाम करना चाहिए।
  10. अगर आप अपने जीवन में देवी मां की कृपा बनाये रखना चाहते हैं, अपने कामों में परिवार का सहयोग बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको किसी छोटी कन्या में मां दुर्गा का ध्यान करते हुए आशीर्वाद लेना चाहिए और उसको भेंट स्वरूप कुछ न कुछ देना चाहिए।
  11. आज के दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥' मंत्र जाप के बाद देवी दुर्गा के आगे कपूर जलाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सारी परेशानियों का हल चुटकियों में निकल जाएगा साथ ही आपको खूब धन-धान्य की प्राप्ति होगी।
  12. आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद दुर्गा मां की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए, कपूर से उनकी आरती करनी चाहिए और उसके बाद हलवे और उबले हुए चने का भोग लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी और आपका बिजनेस जल्द ही दूर-दराज तक फैलेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Aaj ka Panchang 29 January 2023: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

घर के मंदिर में ओम, स्वास्तिक, श्री बनाने से बरसती है धन की देवी की कृपा, जानिए अन्य फायदे

ब्रज में बसंत पंचमी से शुरू हो जाती है होली, 40 दिन तक चलता है फाग महोत्सव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म