1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Aaj ka Panchang 29 January 2023: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 29 January 2023: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 28, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Jan 28, 2023 04:33 pm IST

Aaj ka Panchang 29 January 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

panchang- India TV Hindi
शनिवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 29 January 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 5 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट से रात 8 बजकर 21 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज का रात 8 बजकर 21 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है।

श्री दुर्गाष्टमी व्रत

आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है। जिस प्रकार चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता भगवान गणेश को माना जाता है, उसी प्रकार प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। अतः आज देवी दुर्गा की उपासना का दिन है। आज के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी, साथ ही आपकी हर समस्या का हल निकलेगा।

 

शुभ मुहूर्त

  • अष्टमी तिथि-  आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक 
  • शुभ योग- आज दोपहर पहले 11 बजकर 5 मिनट तक 
  • यायीजय योग-  आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट से रात 8 बजकर 21 मिनट तक 
  • भरणी नक्षत्र- आज का रात 8 बजकर 21 मिनट तक 

राहुकाल

  1. दिल्ली- शाम 04:36 से शाम 05:56 तक
  2. मुंबई- शाम 05:04 से शाम 06:29 तक
  3. चंडीगढ़- शाम 04:35 से शाम 05:54 तक
  4. लखनऊ- शाम 04:23 से शाम 05:44 तक
  5. भोपाल- शाम 04:41 से शाम 06:04 तक
  6. कोलकाता- दोपहर बाद 03:58 से शाम 05:21 तक
  7. अहमदाबाद- शाम 05:00 से शाम 06:23 तक
  8. चेन्नई- शाम 04:41 से शाम 06:07 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:10 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 5: 57  बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Surya Jayanti 2023: आज है सूर्य उपासना का दिन, जानिए पूजा विधि, महत्व और कथा

घर के मंदिर में ओम, स्वास्तिक, श्री बनाने से बरसती है धन की देवी की कृपा, जानिए अन्य फायदे

ब्रज में बसंत पंचमी से शुरू हो जाती है होली, 40 दिन तक चलता है फाग महोत्सव

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।