1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mata Kushmanda Aarti in Hindi: कुष्मांडा जय जग सुखदानी...नवरात्रि के चौथे दिन पूजी जाती हैं देवी कुष्मांडा, पूजा का पूर्ण फल चाहिए तो जरूर करें ये आरती

Mata Kushmanda Aarti in Hindi: कुष्मांडा जय जग सुखदानी...नवरात्रि के चौथे दिन पूजी जाती हैं देवी कुष्मांडा, पूजा का पूर्ण फल चाहिए तो जरूर करें ये आरती

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Mar 21, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 12:44 pm IST

Maa Kushmanda Aarti in Hindi: देवी कूष्मांडा को ब्रह्मांड की निर्माता कहा जाता है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन पूजा के बाद मां कूष्मांडा की आरती करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। यहां पढ़िए मां कूष्मांडा की संपूर्ण आरती।

Mata Kushmanda Ki Aarti मां कुष्मांडा की आरती- India TV Hindi
मां कुष्मांडा की आरती Image Source : FREEPIK

Maa Kushmanda Aarti in Hindi: माता रानी के नौ रूप होते हैं, जिन्हें नवरात्रि में पूजा जाता हैं। मां अंबे के हर एक रूप की एक अलग महिमा बताई गई है। माता के इन नौ स्वरूपों की पूजा करके साधक जीवन में शक्ति, साहस, निडरता, लीडरशिप जैसा गुण प्राप्त कर सकता है। हर शक्ति को पूजने की एक तरीका बताया गया है। ताकि साधक को अपनी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके। देवी कूष्मांडा नवरात्रि के चौथे दिन की देवी हैं। नौ दिवसीय नवरात्रों में चौथे दिन देवी कुष्मांडा की आराधना की जाती है। भक्त पूरे भक्ति भाव से मां दुर्गा के चौथे स्वरूप की पूजा-अर्चना कर, उनके नाम का उपवास रखते हैं। इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा के बाद उनकी आरती जरूर करनी चाहिए। माता कूष्मांडा की पूजा उनकी आरती के बिना अधूरी मानी जाती है। यहां पढ़िए मां कुष्मांडा की आरती के लिरिक्स हिंदी में। 

मां कुष्मांडा की आरती (Maa Kushmanda Ki Aarti Lyrics In Hindi)

कुष्मांडा जय जग सुखदानी।

मुझ पर दया करो महारानी॥

पिगंला ज्वालामुखी निराली।
शाकंबरी माँ भोली भाली॥

लाखों नाम निराले तेरे ।
भक्त कई मतवाले तेरे॥

भीमा पर्वत पर है डेरा।
स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥

सबकी सुनती हो जगदंबे।
सुख पहुँचती हो माँ अंबे॥

तेरे दर्शन का मैं प्यासा।
पूर्ण कर दो मेरी आशा॥

माँ के मन में ममता भारी।
क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥

तेरे दर पर किया है डेरा।
दूर करो माँ संकट मेरा॥

मेरे कारज पूरे कर दो।
मेरे तुम भंडारे भर दो॥

तेरा दास तुझे ही ध्याए।
भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  

Chaitra Navratri 2026 Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन होगी मां कुष्मांडा की पूजा, जानिए पूजा विधि और भोग 

नवरात्रि के चौथे दिन मिलेगी मां अंबे की कृपा, पूजा के समय जरूर करें मां कुष्मांडा के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म