1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. मिथुन संक्रांति पर जरूरतमंदों में जरूर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे हर बिगड़े काम

मिथुन संक्रांति पर जरूरतमंदों में जरूर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे हर बिगड़े काम

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 15, 2025 08:24 am IST,  Updated : Jun 15, 2025 08:24 am IST

आज देश भर में मिथुन संक्रांति मनाई जा रही है। सूर्य देव आज वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में इसे मिथुन संक्रांति कही जा रही है। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है।

मिथुन संक्रांति- India TV Hindi
मिथुन संक्रांति Image Source : INDIA TV

हिंदू धर्म में मिथुन संक्रांति या कहें सूर्य संक्रांति का खासा महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने के हर मनोवांछित फल मिलता है। जानकारी दे दें कि सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते रहते हैं, ऐसे में अब सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं इस कारण इसे मिथुन संक्रांति कहा जा रहा है। इस दिन स्नान-दान पुण्य को बेहद शुभ माना गया है।

इसके अलावा, आज पितृ को प्रसन्न करने के लिए भी पूजा की जाती है। तमाम लोग आज के दिन पितृ तर्पण करते हैं। माना जाता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज क्या-क्या दान करना बेहद शुभ माना गया है।

उपाय

  • गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में मिथुन संक्रांति के दिन लोगों के बीच जल दान (वितरित) करना बेहद शुभ माना गया है, इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।
  • इस दिन लोगों के बीच अन्न दान का भी खासा महत्व है। यह दान महादानों में से एक माना जाता है, इससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं रहती और घर में खुशहाली बनी रहती है।
  • अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हैं तो मिथुन संक्रांति के दिन हरी मूंग दाल दान करें, इससे ग्रह की स्थिति मजबूत होती हैं और जातक को व्यापारिक लाभ भी प्राप्त होता है।
  • अगर घर में कलह रहती है तो मीठी चीजें दान करें इससे घर में शुभता आती है और कलह खत्म होती है।
  • मिथुन संक्रांति के दिन हर हाल में तांबे की चीजें जरूर दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं क्योंकि तांबा ही सूर्य देव का सबसे प्रिय धातु माना जाता है। इससे समाज में मान-सम्मान और स्वास्थ्य स्थिति सुधरती है।
  • जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष या फिर शनि दोष हैं, उन्हें आज यानी मिथुन संक्रांति के दिन मंदिर या गरीबों में काले तिल का दान करें। इससे पितृ दोष और शनि दोष शांत होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म