1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Magh Purnima 2025: अगर कुंडली में चंद्रमा है कमजोर तो माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम, चंद्र दोष से मिलेगा छुटकारा

Magh Purnima 2025: अगर कुंडली में चंद्रमा है कमजोर तो माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम, चंद्र दोष से मिलेगा छुटकारा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 10, 2025 11:52 am IST,  Updated : Feb 10, 2025 11:52 am IST

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। ऐसे में इस दिन इन कामों को करने से कुंडली में चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है।

चंद्र दोष उपाय- India TV Hindi
चंद्र दोष उपाय Image Source : INDIA TV

Chandra Dosh Remedies: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का खास महत्व है। इस दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही पूर्णिमा के दिन दान करने से धन-धान्य में बरकत आती है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की भी आराधना की जाती है। जिनकी कुंडली में चंद्र दोष है या फिर चंद्रमा कमजोर है उन्हें पूर्णिमा के दिन इन उपायों को अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। 

चंद्र दोष दूर करने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन करें ये काम 

चांदी का दान

अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो माघ पूर्णिमा के दिन अपनी क्षमतानुसार चांदी का दान करें। चांदी का दान करने से जहां चंद्रमा की कृपा प्राप्त होती है वही मां लक्ष्मी भी मेहरबान होती हैं। 

दूध का दान

चंद्रमा को सफेद चीजें प्रिय है, इसलिए पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। चंद्र दोष से छुटकारा पाने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंदों को दूधन का दान करें।

चावल का दान

माघ पूर्णिमा के दिन चावल का दान अत्यंत फलदायी माना जाता है। चावल का दान करने से कुंडली में चंद्रमा कि स्थिति मजबूत होती है। 

चंद्रमा की पूजा

पूर्णिमा के दिन शाम के समय चंद्र दर्शन के समय एक पात्र में गंगाजल, सफेद चंदन, सफेद फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें तो कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और आपके कई बिगड़े काम भी बन जाते हैं।

मंत्र का करें जाप 

पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के दर्शन करते हुए 'ऊँ सों सोमाय नम:' मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक समस्याओं से निजात मिलती है और चंद्रमा की भी कृपा मिलती है। 

चंद्र दोष होने पर क्या होता है? 

अगर किसी की कुंडली में चंद्र दोष है तो उस व्यक्ति को मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसके साथ ही करियर और कारोबार में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चंद्र दोष होने की वजह से आपकी सेहत भी बार-बार खराब हो सकती है। वहीं चंद्र दोष की वजह से पारिवारिक जीवन में कल और आर्थिक हानि के दुर्योग भी बनते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

माघ पूर्णिमा के दिन इन 3 कामों से रहें दूर, वरना घर से चली जाएंगी मां लक्ष्मी

सबसे पावरफुल ग्रह शनि इस दिन होंगे अस्त, इन राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बारिश

माघ पूर्णिमा के दिन अपने घर में लगाएं ये पौधे, मां लक्ष्मी करेंगी वास; होगी छप्परफाड़ धन वर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म