1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Morning Tips: सुबह उठकर रोज करें ये काम, खुश होगी माता लक्ष्मी बरसेगी खास कृपा

Morning Tips: सुबह उठकर रोज करें ये काम, खुश होगी माता लक्ष्मी बरसेगी खास कृपा

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 11, 2022 02:33 pm IST,  Updated : Oct 11, 2022 02:33 pm IST

Morning Upay: सुबह उठकर कुछ विशेष कार्य करने से मां लक्ष्मी और मां सरस्वती जल्द ही प्रसन्न होती है।चालिए जानते है वह कौन-कौन से काम है।

Morning Tips- India TV Hindi
Morning Tips Image Source : MORNING TIPS

Highlights

  • सुबह उठकर सूर्य भगवान को जल देना बहुत ही ज्यादा शुभ मना जाता है।
  • सुबह तुलसी में जल चढ़ाने से लक्ष्मी मां की कृपा बरसती है।

Morning Upay: आजकल कौन नहीं चाहता की उसके पास पैसा न हो हर कोई चाहता है की उसके पास बहुत सारा पैसा हो। वहीं हर कोई लक्ष्मी मां को मनाने का काम करता है की मां लक्ष्मी उन पर प्रसन्न हो जाए और उनपे धन की बारिश हो। वहीं कुछ शास्त्रों के अनुसार जो लोग सुबह उठकर कुछ विशेष कार्य करते हैं उनपर मां लक्ष्मी और मां सरस्वती जल्द ही प्रसन्न होती है। साथ ही उनको कभी धन की कभी कमी नहीं होती है। चालिए जानते है वह कौन- कौन से काम है। 

देवियों को नमन

ऐसा कहा जाता है की जमीन में पैर से पहले अपने हाथ को देखकर इस श्लोक को एक बार बोलना चाहिए। श्लोक है 'कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्'। फिर दोनों हथेली को अपने चेहरे पर फेर लें। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी संग ब्रह्मा जी और देवी सरस्वती का आशीष मिलता है।

सूर्य को अर्घ्य 

रोज सुबह उठकर सूर्य भगवान को जल देना बहुत ही ज्यादा शुभ मना जाता है। बता दें स्नान करने के बाद तांबे के लौटे में जल और लाल चंदन, रोली, डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। सूर्य उदय होने के एक घंटे के अंदर अर्घ्य देना चाहिए, तभी फल मिलेगा।

तुलसी को जल चढ़ाएं

हर घर में तुलसी मां की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है की रोजाना सुबह तुलसी में जल चढ़ाने से लक्ष्मी मां की कृपा बरसती है। तुलसी के पौधे में जल अर्पित करते समय 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।

Guru Margi 2022: इस दिन देवगुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

माता-पिता को प्रणाम

हमें बचपन से सिखाया जाता है की भगवान के साथ-साथ माता-पिता के भी पैर छूना चाहिए। माता-पिता दूनिया की सबसे अनमोल चीज है। जो लोग सुबह उठकर रोजाना अपने पैसेंट्स का आशीर्वाद लेते हैं उनके घर में मां लक्ष्मी उनपर खुश रहती है। 

Mangal Gochar 2022: दिवाली के बाद इन 5 राशियों के लोग हो जाएं सतर्क, इस दिन से शुरू होगा भारी समय

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म