1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Nag Panchami 2023: नाग पंचमी के दिन में गुड़िया क्यों पीटा जाता है? जानिए इसके पीछे की वजह

Nag Panchami 2023: नाग पंचमी के दिन में गुड़िया क्यों पीटा जाता है? जानिए इसके पीछे की वजह

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 01, 2023 01:07 pm IST,  Updated : Aug 01, 2023 01:10 pm IST

Nag Panchami 2023 नाग पंचमी को गुड़िया पर्व के नाम से भी जाता । इस भाई डंडों से गुड़िया पीटते हैं। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह

 Nag Panchami 2023- India TV Hindi
Nag Panchami 2023 Image Source : INDIA TV

Nag Panchami 2023: नाग पंचमी का त्यौहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाती है। लोग अपने घरों की दीवार पर नागों की आकृति बनाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। नाग देवता के साथ ही शिवजी की पूजा करने से जातक के घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इस बार 21 अगस्त को नाग पंचमी मनाई जाएगी। नाग पंचमी को कई जगह गुड़िया का पर्व कहा जाता है। इस मौके पर कई जगह मेले का आयोजन किया जाता है। साथ ही लोग पतंगबाती और गुड़िया भी पीटते हैं। तो आइए जानते हैं नाग पंचमी के बारे में विस्तार से। 

नाग पंचमी के दिन गुड़िया क्यों पीटा जाता है?

भारत अपनी संस्कृति, खानपान और तीज-त्यौहार के लिए जाना जाता है। यहां एक त्यौहार को अलग-अलग तरीके से मनाने के परंपरा प्रचलित है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में नाग पंचमी मनाने का तरीका भी बिल्कुल अलग है। यूपी में नागपंचमी के दिन भाईयों द्वारा गुड़िया पीटने की रस्म निभाई जाती है। इस दिन बहनें और महिलाएं घर में रखें पुराने कपड़ों की गुड़िया बनाती हैं और फिर उसे चौराहे पर लटका देती हैं। इसके बाद उसे बच्चे और भाई डंडों से पीटेते हैं। 

धार्मिक प्रचलित कथा के अनुसार, एक लड़का महादेव का परम भक्त था और वह पूजा के लिए रोजाना मंदिर जाता था । उस लड़के को प्रतिदिन वहां नाग देवता के दर्शन होते थे। कहते हैं कि मंदिर जाने के बाद नाग उसके पैरों से लिपट जाता था। एक दिन लड़के की बहन ने यह दृश्य देख लिया और वह काफी भयभीत हो गई। उसे लगा कि कहीं वह नाग उसके भाई को न काट लें, इसलिए उसने नाग को पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद भाई ने जब पूरी बात अपनी बहन को बताई तो वह अपनी गलती को पाप बताकर रोने लगी। वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि 'नाग' देवता का रूप होते हैं। तुमने उसे मार दिया इसीलिए तुम्हें सजा तो मिलनी ही चाहिए। यह गलती लड़की से अनजाने में हुई है इसलिए आज से इस दिन लड़की की जगह गुड़िया को पीटा जाएगा। माना जाता है कि तभी से नागपंचमी के दिन गुड़िया पीटने की परंपरा शुरू हुई।

नाग पंचमी 2023 शुभ मुहूर्त 

  • सावन माह के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि आरंभ-  रात 12 बजकर 20 मिनट से शुरू (21 अगस्त 2023)
  • सावन माह के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त- रात  2 बजे (22 अगस्त 2023)
  • नाग पंचमी की पूजा करने का समय-  सुबह 05 बजकर 53 मिनट से सुबह 08 बजकर 29 मिनट तक (21 अगस्‍त 2023)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

Nag Panchami 2023: कब मनाई जाएगी नाग पंचमी? यहां जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

August 2023 Vrat-Festival: किस दिन मनाई जाएगी हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन, यहां जानें अगस्त माह के व्रत-त्यौहार की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म