1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Navratri Paran Time 2025: नवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानिए मुहूर्त और विधि

Navratri Paran Time 2025: नवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानिए मुहूर्त और विधि

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Sep 29, 2025 09:41 am IST,  Updated : Oct 02, 2025 06:40 am IST

Navratri Paran Kab Hai 2025: नवरात्रि व्रत का पारण कोई अष्टमी के दिन करता है तो कोई नवमी के दिन। वहीं कुछ लोग दशमी के दिन नवरात्रि व्रत खोलते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा।

navratri vrat paran- India TV Hindi
नवरात्रि व्रत का पारण कब है Image Source : CANVA

Navratri Paran Kab Hai 2025: नवरात्रि व्रत के पारण को लेकर भिन्न-भिन्न विचार देखने को मिलते हैं। कोई नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन के बाद करता है तो कोई नवमी तिथि पर हवन पूजन और कन्याओं को भोजन कराने के बाद माता रानी के व्रत को खोलता है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पूरे नौ दिन तक विधि विधान व्रत रहने के बाद दशमी तिथि को व्रत खोलते हैं। चलिए आपको बताते हैं नवरात्रि व्रत के पारण का अष्टमी, नवमी और दशमी पर क्या मुहूर्त रहने वाला है।

नवरात्रि व्रत पारण मुहूर्त 2025 (Navratri Paran 2025 Date And Time)

नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी, नवमी या दशमी के दिन किया जाता है। पंचांग अनुसार नवरात्रि व्रत का पारण समय 2 अक्टूबर 2025 की सुबह 06:15 के बाद का है। आगे जानते हैं अष्टमी और नवमी पर व्रत का पारण समय क्या रहेगा।

नवरात्रि की अष्टमी पर पारण समय 2025 (Navratri Ashtami 2025 Paran Time)

नवरात्रि की अष्टमी 30 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन कन्या पूजन के बाद अपना व्रत खोल सकते हैं। बता दें इस दिन अष्टमी तिथि का समापन 06:06 बजे होगा।

नवरात्रि की नवमी पर पारण समय 2025 (Navratri Navami Paran Time 2025)

नवरात्रि की नवमी 1 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन नवमी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। नवमी पर कन्या पूजन के बाद व्रत खोल सकते हैं।

नवरात्रि व्रत का पारण कैसे किया जाता है (Navratri Vrat Paran Vidhi)

नवरात्रि व्रत के पारण से पहले मां अंबे की विधि विधान पूजा करनी चाहिए। इसके बाद हवन पूजन जरूर करें। हवन के बाद कन्याओं को घर में बुलाकर भोजन कराएं। कन्या पूजन के बाद माता रानी को चढ़ाए गए प्रसाद को ग्रहण कर अपना व्रत खोल लें।

यह भी पढ़ें:

Dussehra Katha 1: पूर्व जन्म में भगवान विष्णु का सेवक था रावण, इस गलती के कारण राक्षस योनी में हुआ जन्म

Weekly Horoscope (29 Sep To 5 Oct 2025): अपनी चंद्र राशि से जानिए ये सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है? देखें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म