1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali 2023: दिवाली की आज रात अगर दिख जाएं ये चीजें, तो समझ लें मां लक्ष्मी आपके घर पधार चुकी हैं

Diwali 2023: दिवाली की आज रात अगर दिख जाएं ये चीजें, तो समझ लें मां लक्ष्मी आपके घर पधार चुकी हैं

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Nov 12, 2023 07:38 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 06:24 am IST

आज दीपावली की रात धन के लिहाज से बड़ी शुभ मानी जाती है। आज मां लक्ष्मी के आने के कुछ संकेत भी मिलते हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे जीव-जंतु बताए गए हैं जो अगर आज दीपावली की रात घर में या आसपास कहीं दिख जाएं। तो समझ लें मां लक्ष्मी का आगमन हो चुका है, आइये जानतें उन जीव-जंतुओं के बारे में।

Diwali 2023- India TV Hindi
Diwali 2023 Image Source : INDIA TV

Diwali 2023: दीपावली को लेकर बहुत सारी ऐसी बातें शास्त्रों में बताई गई हैं जिसे मां लक्ष्मी की कृपा बरसना जैसा बताया गया है। मान्यता है कि दीपावली की आज रात कुछ ऐसे जीव-जंतु हैं यदि ये आज घर के अंदर दिख जाएं। तो वो संकेत है कि मां लक्ष्मी का आपके घर आगमन हो चुका है और आपकी आर्थिक स्थिति अब नहीं डगमागाने वाली है। आइये जानते हैं वो कौन सी चीजें है जो सिर्फ दीपावली की रात दिखें तो धन को लेकर लाभकारी साबित हो सकती हैं। 

दीपावली की रात को सबसे विशेष बताया गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी की मुख्य रूप से पूजा की जाती है और ये भी माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी यदि प्रसन्न हो गईं तो उनका घर में वास सदैव के लिए हो जाता है। मां लक्ष्मी का आगम जब होता है तो उसके कुछ संकेत मिलने लगते हैं। शास्त्रों में कुछ जीव-जंतु ऐसे बताए गए हैं, जिनका दीपावली की रात दिखना समझिए मां लक्ष्मी का आपके घर आगमन होने का संकेत मिल रहा हैं। ऐसे जीव-जंतु दीपावली के दिन दिखना बड़ा दुर्लभ बताया गया है, क्योंकि मां लक्ष्मी की कृपा हर कोई पाना चाहता है। ये जीव-जंतु दीपावली की रात दिखें तो समझ लीजिए की अब आपको धनवान बनने से काई नहीं रोक सकता। आज हम आपको उन्हीं जीव-जंतुओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

छछूंदर का दिखना

दीपावली के दिन छछूंदर का घर के अंदर दिखना बड़ा शुभ माना जाता है। कहते हैं ये दीपावली की रात यदि दिख जाए तो समझ लें की धन कुबेर की कृपा हुई है।

छिपकली

छिपकली को वैसे तो घर में देखना शुभ नहीं माना जाता लेकिन दीपावली की रात यदि यह दिख जाए घर के अंदर तो समझ लीजिए मां लक्ष्मी के कदम आपके घर के अंदर पड़ चुके हैं और आने वाले दिनों में आप के पास पैसों की कमी नहीं रहेगी।

उल्लू 

दीपावली की रात उल्लू दिखे तो समझ जाएं मां लक्ष्मी आपके घर प्रवेश कर चुकी हैं क्योंकि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। ऐसे में जो आपने मां लक्ष्मी के निमित्त पूजा की है समझिए वो फलित हो चुकी है।

काली चीटी 

घर में यदि दीपावली के दिन काली चींटी दिख जाए तो समझ लें आपके पास जो धन है अब वो दुगनी मात्रा में बढ़ेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Diwali 2023: आज दिवाली के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज, तो पछताना पड़ेगा

Aaj Ka Rashifal 12 November 2023: आज दिवाली के दिन इन राशि के जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, घर में नहीं होगी धन-दौलत की कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म