1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Pradosh Vrat 2024 Upay: प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर जाकर बस कर लीजिए इतना सा काम, भगवान शिव हर समस्या करेंगे दूर

Pradosh Vrat 2024 Upay: प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर जाकर बस कर लीजिए इतना सा काम, भगवान शिव हर समस्या करेंगे दूर

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 27, 2024 04:57 pm IST,  Updated : Nov 27, 2024 04:57 pm IST

Pradosh Vrat 2024 Upay: प्रदोष का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन इन विशेष उपायों को करने से भगवान शिव सभी सभी समस्याओं का समाधान निकाल देते हैं।

Pradosh Vrat Upay- India TV Hindi
Pradosh Vrat Upay Image Source : INDIA TV

Pradosh Vrat Upay: गुरुवार को मार्गशीर्ष माह का प्रदोष व्रत रखा जाएगा। बता दें कि प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। कहते हैं प्रदोष व्रत के दिन जो

व्यक्ति भगवान शंकर की पूजा करता है और प्रदोष व्रत करता है उसके सभी पापों से मु्क्ति मिलती है। साथ ही भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके अलावा प्रदोष व्रत के दिन क्या विशेष उपाय करना चाहिए जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

- अपने बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की के लिए आज के दिन शाम के समय रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लेकर, शिव मंदिर में जाएं और उन रंगों से एक गोल फूल की आकृति वाली रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली में बीचो-बीच घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर शिवजी का आशीर्वाद देते हुए ध्यान करें।

- अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन शमी पत्र को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का 11 बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं से जल्दी ही मुक्ति मिलेगी।

- अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हैं और उसके चलते आपकी परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं, तो आज के दिन धतूरे के पत्ते को पहले साफ पानी से धो लें, फिर उन्हें दूध से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

- अपनी अच्छी सेहत को बरकरार रखने के लिए आज के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान को सूखा नारियल अर्पित करें और साथ ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए शिवजी से प्रार्थना करें। अगर नारियल अर्पित करने के लिए आप प्रदोष काल में, यानि शाम के समय शिव मंदिर जायें, तो और भी श्रेष्ठ होगा।

- अपने दांपत्य जीवन में मिठास घोलने के लिए आज के दिन शिवजी को दही में शहद मिलाकर, उसका भोग लगाएं और भगवान शिव से प्रार्थना न करें। आज के दिन भगवान शिव को दही और शहद का भोग लगाने से आपके दांपत्य जीवन में मीठास बढ़ेगी।

- अपनी धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए आज के दिन सवा किलो साबुत चावल और कुछ मात्रा में दूध लेकर शिव मंदिर में दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी और आपके परिवार की धन-संपत्ति में
वृद्धि होगी।

- अगर आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हैं, तो आज के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर या घर पर ही भगवान शंकर की मूर्ति या तस्वीर के आगे आसन बिछाकर बैठ जायें और गहरी सांस लेते हुए 'ऊँ' शब्द का सस्वर 5 बार उच्चारण करें। देखिये इस प्रकार उच्चारण करना है- ओ...ओ...ओ....ओ......म., यानि ओ... की ध्वनि को लंबा खींचना है और म अपने आप ही सांस छोड़ते हुए मुंह से निकल जायेगा।

- अपने दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए आज के दिन शिव मंदिर में जाकर, शिवजी और माता पार्वती पर एक साथ मौली, यानि कलावे को सात बार लपेट दें और ध्यान रहे कि सात बार धागा लपेटते हुए उसे बीच में तोड़ना नहीं है, जब पूरा सात बार लपेट दें, तभी हाथ से धागे को तोड़ें। एक बात और कि धागा तोड़ने के बाद उसमें गांठ न लगाएं, उसे ऐसे ही वहां लपेटकर छोड़ दें।

- अपने परिवार की सुख-शांति के लिए आज के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर घी का एक दीपक और तेल का एक दीपक जलाएं। आपको बता दूं कि घी का दीपक देवताओं को प्रसन्न करने के लिए होता है जबकि तेल का दीपक अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए होता है। साथ ही घी के दीपक में रूई की खड़ी सफेद बत्ती लगाएं और तेल के दीपक में पड़ी हुई बत्ती, यानि लेटी हुई लाल बत्ती लगाएं।

- अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने के लिए आज के दिन एक कटोरी में थोड़ा शहद लें और उसमें से उंगली की मदद से शहद निकालकर शिवजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उस कटोरी में बचे हुए शहद को अपने हाथों से अपने बच्चों को खिला दें।

- अपने किसी विशेष कार्य की सफलता के लिए आज के दिन दूध में थोड़ा-सा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और दूध चढ़ाते समय मन ही मन 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।

- अगर आपको बिजनेस इंवेस्टमेंट करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आज के दिन भगवान शंकर को 11 बेलपत्र अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से बिजनेस इंवेस्टमेंट संबंधी आपकी सारी परेशानियों का हल जल्दी ही निकलेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Budh Ast 2024: बुध होंगे 29 नवंबर को अस्त, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, 13 दिसंबर तक मिल सकती है कोई अच्छी खबर

Vivah Panchami 2024: संतान सुख की होगी प्राप्ति, वैवाहिक जीवन होगा खुशियों से भरा, बस विवाह पंचमी के दिन कर लें ये 3 काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म