1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, भगवान भोलेनाथ पूरी कर देंगे हर मनोकामना

Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, भगवान भोलेनाथ पूरी कर देंगे हर मनोकामना

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 06, 2024 06:13 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 06:13 pm IST

Pradosh Vrat Remedies: प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से जातकों की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। वहीं अलग-अलग समस्याओं के समाधान के लिए प्रदोष व्रत के दिन इन उपायों को भी जरूर आजमाएं।

Pradosh Vrat Upay- India TV Hindi
Pradosh Vrat Upay Image Source : INDIA TV

Pradosh Vrat Upay: 7 फरवरी 2024, बुधवार को प्रदोष का व्रत किया जाएगा। प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने और उपवास रखने से जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान निकलता है। इसके अलावा प्रदोष व्रत के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन कौन-कौनसे उपाय करना चाहिए।

 

1. अपने बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की के लिए प्रदोष व्रत के दिन शाम के समय रंगोली वाले पांच अलगअलग रंग लेकर, शिव मंदिर में जाएं और उन रंगों से एक गोल फूल की आकृति वाली रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली में बीचो-बीच घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर शिवजी का आशीर्वाद देते हुए ध्यान करें।

2. अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्रदोष व्रत के दिन शमी पत्र को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का 11 बार जप करें।

3. अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हैं और उसके चलते आपकी परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन धतूरे के पत्ते को पहले साफ पानी से धो लें, फिर उन्हें दूध से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

4. अपनी अच्छी सेहत को बरकरार रखने के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान को सूखा नारियल अर्पित करें और साथ ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए शिवजी से प्रार्थना करें। अगर नारियल अर्पित करने के लिए आप प्रदोष काल में, यानि शाम के समय शिव मंदिर जायें, तो और भी श्रेष्ठ होगा।

5. अपने दाम्पत्य जीवन में मिठास घोलने के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिवजी को दही में शहद मिलाकर, उसका भोग लगाएं और दाम्पत्य जीवन में मिठास घोलने के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

6. अपनी धन-सम्पत्ति में वृद्धि के लिए प्रदोष व्रत के दिन सवा किलो साबुत चावल और कुछ मात्रा में दूध लेकर शिव मंदिर में दान करें और वहां के पुजारी का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

7. अगर आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर या घर पर ही भगवान शंकर की मूर्ति या तस्वीर के आगे आसन बिछाकर बैठ जायें और गहरी सांस लेते हुए ‘ऊँ’ शब्द का सस्वर 5 बार उच्चारण करें। 

8. अपने दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर में जाकर, शिवजी और माता पार्वती पर एक साथ मौली, यानि कलावे को सात बार लपेट दें और ध्यान रहे कि सात बार धागा लपेटते हुए उसे बीच में तोड़ना नहीं है, जब पूरा सात बार लपेट दें, तभी हाथ से धागे को तोड़ें। एक बात और कि धागा तोड़ने के बाद उसमें गांठ न लगाएं, उसे ऐसे ही वहां लपेटकर छोड़ दें।

9. अपने परिवार की सुखशांति के लिए प्रदोष व्रत के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर घी का एक दीपक और तेल का एक दीपक जलाएं। आपको बता दूं कि घी का दीपक देवताओं को प्रसन्न करने के लिए होता है जबकि तेल का दीपक अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए होता है। साथ ही घी के दीपक में रूई की खड़ी सफेद बत्ती लगाएं और तेल के दीपक में पड़ी हुई बत्ती, यानि लेटी हुई लाल बत्ती लगाएं।

10. अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने के लिए प्रदोष व्रत के दिन एक कटोरी में थोड़ा शहद लें और उसमें से उंगली की मदद से शहद निकालकर शिवजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उस कटोरी में बचे हुए शहद को अपने हाथों से अपने बच्चों को खिला दें।

11. अपने किसी विशेष कार्य की सफलता के लिए प्रदोष व्रत के दिन दूध में थोड़ा-सा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और दूध चढ़ाते समय मन ही मन 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें।

12. अगर आपको बिजनेस इंवेस्टमेंट करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो प्रदोष व्रत के दिन भगवान शंकर को 11 बेलपत्र अर्पित करें। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Karj Mukti Upay: अगर डूब गए हैं कर्ज के जंजाल में, तो इस पेड़ की छाल के ये उपाय करते ही मिलेगी राहत, बेशुमार धन-दौलत की होगी वर्षा

Surya Grahan 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन लगेगा, जानिए कहां-कहां पड़ेगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म