1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Pradosh Vrat Upay 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें बस ये उपाय, दूर हो जाएगी आपकी गरीबी

Pradosh Vrat Upay 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें बस ये उपाय, दूर हो जाएगी आपकी गरीबी

 Published : Feb 19, 2025 09:53 am IST,  Updated : Feb 19, 2025 09:53 am IST

Pradosh Upay 2025: महादेव को देवों का देव कहा जाता है। कहते हैं महादेव की पूजा करने से साधक को सुखी जीवन, निरोगी काया आदि का उपहार मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गरीबी दूर करने के क्या उपाय हैं?

भगवान शिव- India TV Hindi
भगवान शिव Image Source : META AI

Pradosh Vrat 2025: माह में 2 बार प्रदोष व्रत रखा जाता है, पहला शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर और दूसरा कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाई जाती है। इस तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित किया गया है। इस दिन शाम के समय भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजन से साधक को जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही कहा गया है कि इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजों से अभिषेक करना चाहिए।

शुभ मुहूर्त और सही तारीख

हिंदू पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 25 फरवरी को दोपहर 12.47 बजे आरंभ होगी और 26 फरवरी की तारीख को सुबह 11.08 बजे खत्म होगी।

क्या है उपाय?

आइए जानते है कि भोलेनाथ को क्या चीज अर्पित करना चाहिए?

  • मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने से जातक के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
  • अगर आप अपने जीवन में गरीबी का सामना कर रह हैं तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर केसर अर्पित करें। साथ ही जीवन में सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें।
  • अगर कर्ज आप पर बोझ बन चुका है तो प्रदोष व्रत वाले दिन शिवलिंग पर जलपात्र में गंगाजल और साबूत चावल मिलाकर अभिषेक करें। इससे आपकी कर्ज की समस्या दूर होगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
  • शिवलिंग पर दूध, दही, शहद और बेलपत्र भी अर्पित किया जा सकता है। साथ ही जलाभिषेक के दौरान ओम नम: शिवाय जपते रहे। मान्यता है कि इन चीजों को मिलाकर अभिषेक करने बिजनेस में फायदा होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

फरवरी की इस तारीख को होना है आखिरी प्रदोष व्रत, जानें क्या करने चाहिए उपाय
Budh Upay: कुंडली में बुध की दशा है खराब, करें इस स्तोत्र का पाठ; पूरी होगी मनचाही मुराद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म