1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Raksha Bandhan 2024: आज मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, भाई को राखी बांधने से पहले बहनें जान लें सही मुहूर्त और नियम

Raksha Bandhan 2024: आज मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, भाई को राखी बांधने से पहले बहनें जान लें सही मुहूर्त और नियम

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 19, 2024 06:00 am IST,  Updated : Aug 19, 2024 06:00 am IST

Raksha Bandhan 2024: आज बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट बंधन और प्रतीक है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है तो शुभ मुहूर्त देखकर ही भाई को राखी बांधें।

Raksha Bandhan 2024- India TV Hindi
Raksha Bandhan 2024 Image Source : INDIA TV

Raksha Bandhan 2024: 'भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना....' आज देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहनें नए कपड़े पहनकर अपने भाई को राखी बांधती हैं और तिलक कर आरती भी उतारती हैं। इसके बाद भाई अपनी बहन को उपहार देते हुए उनकी हमेशा रक्षा करने का वचन देते हैं। भाई-बहनों के इस पर्व पर हर साल भद्रा का साया रहता है। इस बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा लगा हुआ है। तो बहनें आज अपने भाई को शुभ मुहूर्त में राखी बांधें साथ ही इन नियमों का भी विशेष रूप से ध्यान रखें। तो आइए जानते हैं रक्षाबंधन से जुड़ी जरूर बातों के बारे में।

2024 में राखी किस समय बांधनी है?

  • सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आरंभ- 19 अगस्त 2024 को सुबह 3 बजकर 4 मिनट से 
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 अगस्त 2024 को रात 11 बजकर 55 मिनट पर
  • राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- 19 अगस्त को दोपहर पहर 1 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 08 मिनट तक 

रक्षा बंधन 2024 में भद्रा का समय क्या है?

  • भद्रा आरंभ- 19 अगस्त को सुबह 05 बजकर 53 मिनट से 
  • भद्रा समाप्त- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर

रक्षाबंधन के दिन नियमों का रखें ध्यान

  • रक्षाबंधन के दिन प्रात:काल उठकर स्नान करें और पूरे घर में गंगाजल छिड़कें।
  • स्नान के बाद सूर्य देव को जल देते समय अपने कुल देवता का स्मरण करें और उनका आशीर्वाद लें।
  • राखी की थाली में तांबे या पीतल की थाली में राखी, दीया, अक्षत, कलश, सिन्दूर, मिठाई और रोली रखें।
  • राखी बांधते समय इस बात का ध्यान रखें कि भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर हो।
  • सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाएं और फिर भाई की कलाई पर राखी बांधें।
  • बहनें भाई के दाहिने हाथ पर ही राखी बांधें। इसके बाद बहन और भाई एक दूसरे को मिठाई खिलाएं।

राखी बांधते समय इस मंत्र को जपें

येन बद्धो बलि राजा,दानवेन्द्रो महाबलः । तेन त्वाम प्रति बच्चामि रक्षे, मा चल मा चल।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2024: भाई की खुशहाली और उन्नति के लिए राखी बांधते समय बहन किस रंग के कपड़े पहनें, राशिनुसार जानें

Raksha Bandhan 2024: इन 7 चीजों के बिना अधूरी है राखी की थाली, बहनें आज ही खरीद लें ये चीजें

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन भाई के हाथों ये चीजें हर हाल में दान करवाएं बहनें, बदल जाएगी जिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म