1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Raksha Bandhan 2024: क्या शनि देव को राखी बांध सकते हैं? ऐसा करने से कैसे परिणाम आपको जीवन में मिल सकते हैं, जानें

Raksha Bandhan 2024: क्या शनि देव को राखी बांध सकते हैं? ऐसा करने से कैसे परिणाम आपको जीवन में मिल सकते हैं, जानें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 17, 2024 11:01 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 11:01 pm IST

Raksha Bandhan 2024: आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि रक्षाबंधन के दिन शनि देव को राखी बांधना शुभ होता है या अशुभ।

Shani dev- India TV Hindi
Shani dev Image Source : FILE

Raksha Bandhan 2024: शनि ग्रह को लेकर लोगों के मन में ये धारण है कि वो हमेशा आपको बुरे फल ही देंगे। लेकिन ये बात बिल्कुल भी सच नहीं है, सत्य ये है कि जैसे आपके कर्म होते हैं शनि आपको वैसा ही फल देते हैं। यानि अगर आपके कर्म अच्छे है तो शनि देव से डरने की आपको आवश्यकता नहीं है। हालांकि, शनि की दशा, ढैय्या, साढ़ेसाती के दौरान आपको कुछ उपाय जरूर करने चाहिए जिससे आपके जीवन में संतुलन बना रहे, बेवजह की परेशानियां आपके जीवन में न आएं। इन्हीं उपायों में से एक है शनि देव को राखी बांधना। कई लोगों के मन में संशय होगा कि शनि देव को राखी बांधनी चाहिए या नहीं, आज हम आपके इसी संशय को अपने इस लेख में दूर करेंगे। 

शनि देव को राखी बांध सकते हैं या नहीं

शास्त्रों के अनुसार, शनि देव को राखी बांधना अच्छा माना जाता है। अगर आप पूरे विधि-विधान से शनि देव को राखी बांधती हैं तो आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस बात का ख्याल रखें कि जिन रीति-रिवाजों का पालन करते हुए आप अपने भाई को राखी बांध रही हैं उसी विधि से आपको शनि देव को भी राखी बांधनी चाहिए। साथ ही राखी की थाली में गुड़, मीठी पूरी और गुलाब जामुन भी रखना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि शनि देव को ये चीजें बहुत पसंद हैं। 

अगर आप श्रद्धापूर्वक इस दिन शनि देव को राखी बांधते हैं तो शनि की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि शनि की प्रतिमा को राखी बांधते समय उनकी आंखों में आपको नहीं देना चाहिए। राखी बांधने के बाद शनि देव के पैर छूने चाहिए और उनसे आशीर्वाद लेकर लौट आना चाहिए। 

शनि देव को राखी बांधने से मिलते हैं ऐसे परिणाम
अगर आप विधिपूर्वक शनि ग्रह को राखी बांधते हैं तो जो दिक्कतें और परेशानियां आपके जीवन में चली आ रही थी वो दूर होने लगती है। इससे आपको शनि की ढैय्या, साढे़साती और महादशा में भी अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। माना जाता है कि शनि जिस पर मेहरबान हो जाएं तो उसको फर्श से अर्श पर पहुंचा देते हैं, अगर आपकी श्रद्धा भी अटूट है तो आपको भी शनि देव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है। शनि देव को राखी बांधने के बाद उन पर अपना विश्वास बनाए रखें, इससे आपको जल्द ही जीवन में सुधार और उन्नति देखने को मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2024: इन 7 चीजों के बिना अधूरी है राखी की थाली, बहनें आज ही खरीद लें ये चीजें

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर घर लाना चाहते हैं लड्डू गोपाल तो ज्योतिष से पहले जान लीजिए सही नियम और विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म