1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Rang Panchmi 2024: देवताओं की होली पर करें ये उपाय, घर में आएंगी खुशियां, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Rang Panchmi 2024: देवताओं की होली पर करें ये उपाय, घर में आएंगी खुशियां, धन-धान्य में होगी वृद्धि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 30, 2024 06:00 am IST,  Updated : Mar 30, 2024 06:00 am IST

Rang Panchmi 2024: रंग पंचमी के दिन कुछ आसान उपाय करके आप अपने जीवन में खुशियों के रंग भर सकते हैं। आज इन्हीं उपायों के बारे में हम आपको अपने लेख में जानकारी देंगे।

Rang Panchmi 2024- India TV Hindi
Rang Panchmi 2024 Image Source : INDIA TV

रंग पंचमी का त्योहार साल 2024 में 30 मार्च को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी-देवता धरती पर होली खेलने आते हैं। द्वापर युग में इसी दिन भगवान कृष्ण ने राधा जी के साथ होली खेली थी, उन्हें देखकर देवी-देवता भी गोपी और ग्वालों के रूप में उनके साथ होली खेलने धरती पर आए थे। तब से ही रंग-पंचमी का त्योहार मनाने परंपरा चली आ रही है। रंग-पंचमी पर अबीर-गुलाल से होली खेलने के साथ ही कुछ उपाय करके भी आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आज अपने लेख में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे। 

रंग पंचमी पर करें ये उपाय 

  1. रंग पंचमी के त्योहार की शुरुआत भगवान कृष्ण और राधी जी ने की थी। इसलिए रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर पर गुलाल का तिलक जरूर लगाना चाहिए। साथ ही राधा-कृष्ण की आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक और प्रेम जीवन में सौहार्द बना रहता है। 

     

  2. रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। माना जाता है कि, कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से आपको आर्थिक लाभ होता है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा आपको प्राप्त होती है। 
     
  3. इस दिन अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा करने से आपके जीवन में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं। 
     
  4. रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से और अबीर-गुलाल अर्पित करने से, करियर और पारिवारिक जीवन में आ रही परेशानियों का अंत होता है। 
     
  5. यह दिन आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी बहुत शुभ माना गया है, इसलिए योग-ध्यान करने से आपको पारलौकिक अनुभव इस दिन हो सकते हैं। 
     
  6. भगवान कृष्ण को गाय अतिप्रिय हैं। इसलिए रंग पंचमी के दिन आपको गाय की सेवा करनी चाहिए साथ ही हरा चारा और रोटी गाय को खिलानी चाहिए।
     
  7. रंग-पंचमी के दिन सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करके आप उनके जीवन में भी रंग भर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति तो मिलती ही है साथ ही प्रभु कृपा से आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं। 
     
  8. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी न हो, तो आपको रंग पंचमी के दिन एक पीले कपड़े में थोड़ी सी हल्दी और एक सिक्का बांधकर उसे घर के मंदिर में रख देना चाहिए। इसके बाद माता लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाकर उनसे सुख-समृद्धि की कामना करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती।

रंग पंचमी के इन आसान उपायों को आजमाकर आप भी अपने जीवन की कई परेशानियों का अंत कर सकते हैं। 
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Rang Panchmi 2024: 30 मार्च को मनाई जाएगी देवताओं की होली, द्वापर युग में ऐसे हुई थी रंग पंचमी की शुरूआत

Hanuman Jayanti 2024: इस साल हनुमान जयंती पर बन रहा है अत्यंत दुर्लभ संयोग, जान लें सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म