1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Grah Gochar February 2023: फरवरी 2023 में कई ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों का बदलेगा भाग्य

Grah Gochar February 2023: फरवरी 2023 में कई ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों का बदलेगा भाग्य

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jan 29, 2023 11:59 am IST,  Updated : Jan 29, 2023 11:59 am IST

ज्योतिष के अनुसार, फरवरी माह में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फरवरी माह में कौन-कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

 Grah Gochar February 2023- India TV Hindi
Grah Gochar February 2023 Image Source : FREEPIK

Grah Gochar February 2023:  फरवरी माह जल्द ही शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फरवरी का महीना ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से काफी खास होने वाला है। ज्योतिष की मानें तो इस माह में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फरवरी माह में कौन-कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 

1. (सूर्य गोचर 2023) कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति - 13 फरवरी 2023 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई बार ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण ग्रहों की स्थिति से शुभ और अशुभ योग बनते हैं। जिसका असर सभी राशि के जातकों के जीवन में देखा जा सकता है। पंचांग के अनुसार नए साल में शनिदेव 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। करीब एक महीने बाद सूर्य देव भी 13 फरवरी 2023, सोमवार को सुबह 09 बजकर 57 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यानी 13 फरवरी को शनि और सूर्य की युति कुंभ राशि में होगी, जिससे एक अशुभ योग बनेगा। गोचर में सूर्य-शनि की युति भी एक बड़ी घटना है जो सभी 12 राशियों को प्रभावित करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान कुछ राशि के जातकों पर बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। 

2. ( शुक्र गोचर 2023) शुक्र गुरु की मीन राशि में युति - 15 फरवरी 2023

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति और शुक्र को महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि जहां गुरु को धन धान्य और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र को धन का देवता माना जाता है। शुक्र और गुरु की युति मई माह के अंत तक बनी रहेगी, जिसका हर राशि के जातकों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन इन पांच राशियों का भाग्य आसमान में होगा। बता दें कि 15 फरवरी को शुक्र और गुरु मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के उच्च राशि में होने से मालव्य योग और बृहस्पति के स्वराशि में होने से हंस राज योग का निर्माण हो रहा है। शुक्र के इस गोचर से मेष,  वृष, कर्क, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, मकर, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को खूब लाभ मिलने वाला है। 

3. बुध गोचर 2023 - 7 फरवरी 2023

ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध ग्रह 7 फरवरी 2023, मंगलवार को सुबह 07 बजकर 38 मिनट को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 07 फरवरी से 27 फरवरी तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। बुध का ये गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। बुध का मकर राशि में प्रवेश करने से मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित होगा। इसके अलावा बिजनेस और नौकरी में भी लाभ मिलेगा।

4. कुंभ राशि में सूर्य, शनि और बुध की युति - 27 फरवरी 2023

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के संचार से बनने वाला राजयोग कई बार कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होता है। जिनमें से एक है सूर्य और बुध ग्रह के संचार से बनने वाला बुधादित्य राजयोग। फरवरी में कुम्भ राशि में सूर्य, शनि और बुध की युति होगी। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। सूर्य और बुध की स्थिति कई राशियों के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

लेखक: श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं, उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें - 

 February 2023 Vrat-Festival: फरवरी माह में महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत सहित पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

2023 Vrat-Tyohar List: 2023 में कब है होली और कब नवरात्रि? यहां जानिए जनवरी से दिसंबर तक के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

वास्तु टिप्स: वास्तु के इन उपायों को अपनाने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा, बस इस बात का रखें खास ध्यान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म