1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. रविवार के दिन करें बस ये आसान से उपाय, घर में नहीं होगी पैसों की कमी

रविवार के दिन करें बस ये आसान से उपाय, घर में नहीं होगी पैसों की कमी

 Published : Jun 29, 2025 07:04 am IST,  Updated : Jun 29, 2025 07:04 am IST

रविवार का दिन सूर्यदेव का समर्पित किया गया है। ऐसे में इस दिन सूर्य उपासना से घर में सुख-समृद्धि, यश, वैभव आदि आते हैं।

रविवार उपाय- India TV Hindi
रविवार उपाय Image Source : INDIA TV

हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्य की विशेष पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही आरोग्य जीवन का भी वरदान मिलता है और करियर और कारोबार में भी बढ़ोतरी आती है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय अपनाने से धन संबंधी परेशानी से भी छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रविवार के दिन कौन सा उपाय करें...

रविवार के उपाय

  • अगर घर में आर्थिक तंगी चल रही है और इससे छुटकारा पाना है तो रविवार के दिन स्नान के बाद पहले सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। याद रहे कि जल में लांल रंग या रोली मिला हो। इसके बाद मेन गेट के दोनों तरफ घी का दीया जलाएं। भगवान भास्कर और मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति की कामना करें। माना जाता है इसे करने से धन संबंधी समस्या दूर हो जाएगी।
  • अगर सुख और धन की कामना है तो रविवार की रात सिरहाने में एक गिलास दूध रखकर सोएं। फिर अगली सुबह उठने के बाद दूध को बबूल की जड़ पर डाल दें। इससे जातक के आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
  • अगर कर्ज से निजात पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन 3 झाड़ू खरीदकर लाएं। इसे वास्तु के हिसाब से दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। फिर अगली सुबह इन झाड़ूओं को शिव मंदिर में दान कर दें। इससे कर्ज संबंधी समस्या दूर होती है।
  • अगर कोई काम रुका हुआ हो तो हर रविवार के दिन पूजा के समय तिलक जरूर लगाएं। साथ ही लाल रंग के ही कपड़े पहनें। इससे कुंडली में मंगल बली होते हैं और आपका हर कार्य पूर्ण होता है।
  • अगर आप आरोग्य जीवन की कामना कर रहे हैं तो रविवार के दिन पूजा के समय गायत्री मंत्र की एक माला जरूर जपें। इससे मानसिक और शारीरिक पीड़ी से मुक्ति मिलेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: रविवार के दिन बिगड़ सकती है इन 2 राशियों की किस्मत, सूझबूझ से लें काम; पढ़ें दैनिक राशिफल
Love Horoscope 29 June 2025: इन 2 राशियों को सूझबूझ से लेना होगा काम, वरना बढ़ जाएगी पार्टनर से दूरी, पढ़ें आज का लव राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म