1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. श्री हरि हर गुरु गणपति , सबहु धरि ध्यान...यहां देखें ऋषि पंचमी की आरती लिरिक्स

श्री हरि हर गुरु गणपति , सबहु धरि ध्यान...यहां देखें ऋषि पंचमी की आरती लिरिक्स

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 28, 2025 11:27 am IST,  Updated : Sep 15, 2026 10:33 am IST

हम यहां आपको ऋषि पंचमी के दिन होने वाली आरती के बारे में बताएंगे जिससे आप सप्तर्षियों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Rashi panchami aarti- India TV Hindi
ऋषि पंचमी आरती Image Source : FREEPIK

आज ऋषि पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन श्रद्धालु अपने पापों से मुक्ति के लिए सप्तर्षियों की विधि विधान पूजा करते हैं। ये व्रत स्त्री-पुरुष दोनों करते हैं। कहते हैं इस व्रत को करने से जीवन में सुख-शांति आती है। यहां हम आपको बताएंगे ऋषि पंचमी की पूजा के समय कौन सी आरती की जाती है।

ऋषि पंचमी आरती (Rishi Panchami Aarti)

श्री हरि हर गुरु गणपति , सबहु धरि ध्यान।

मुनि मंडल श्रृंगार युक्त, श्री गौतम करहुँ बखान।। ॐ जय

गौतम त्राता , स्वामी जी गौतम त्राता ।

ऋषिवर पूज्य हमारे ,मुद मंगल दाता।। ॐ जय।।

द्विज कुल कमल दिवाकर , परम् न्याय कारी।

जग कल्याण करन हित, न्याय रच्यौ भारी।। ॐ जय।।

पिप्लाद सूत शिष्य आपके, सब आदर्श भये।

वेद शास्त्र दर्शन में, पूर्ण कुशल हुए।।ॐ जय।।

गुर्जर करण नरेश विनय पर तुम पुष्कर आये ।

सभी शिष्य सुतगण को, अपने संग लाये।।ॐ जय।।

अनावृष्टि के कारण संकट आन पड्यो ।

भगवान आप दया करी, सबको कष्ट हरयो।।ॐ जय।।

पुत्र प्राप्ति हेतु , भूप के यज्ञ कियो।

यज्ञ देव के आशीष से , सुत को जन्म भयो।।ॐ जय।।

भूप मनोरथ पूर्ण करके , चिंता दूर करी।

प्रेतराज पामर की , निर्मल देह करी।।ॐ जय।।

ऋषिवर अक्षपाद की आरती ,जो कोई नर गावे।

ऋषि की पूर्ण कृपा से , मनोवांछित फल पावे ।।ॐ जय।।

Rishi Panchami Aarti Pdf Download

यह भी पढ़ें:

ऋषि पंचमी की पूजा विधि

ऋषि पंचमी की कथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म।