1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Saraswati Puja Samagri List 2026: मां सरस्वती की पूजा में कहीं छूट न जाए कोई चीज, यहां देखें बसंत पंचमी की पूरी सामग्री लिस्ट और अभी कर लें तैयारी!

Saraswati Puja Samagri List 2026: मां सरस्वती की पूजा में कहीं छूट न जाए कोई चीज, यहां देखें बसंत पंचमी की पूरी सामग्री लिस्ट और अभी कर लें तैयारी!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jan 21, 2026 12:00 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 12:05 pm IST

Saraswati Puja Samagri List 2026: बसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। कहते हैं इसी दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। यही कारण है कि हर साल बसंत पंचमी का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है।

basant panchami- India TV Hindi
बसंत पंचमी सामग्री लिस्ट Image Source : INDIA TV

Saraswati Puja Samagri List 2026: मां सरस्वती के जन्म उत्सव को कहीं सरस्वती पूजा तो कहीं बसंत पंचमी के नाम से मनाया जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में मां शारदा की विधि विधान पूजा की जाती है और उन्हें तरह-तरह की चीजों का भोग लगाया जाता है। कहते हैं जो श्रद्धालु बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की सच्चे मन से अराधना करता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि का सदैव वास रहता है। ये दिन पढ़ाई-लिखाई आरंभ करने के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। कई माता-पिता अपने बच्चों की विद्या का आरंभ इसी दिन से कराते हैं।

अब सवाल ये उठता है कि बसंत पंचमी की पूजा में किन-किन सामग्रियों की जरूरत होती है। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते है बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा की संपूर्ण सामग्री लिस्ट।

सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट (Saraswati Puja Samagri List)

  • सरस्वती मां की मूर्ति
  • केसर
  • सिन्दूर लगाने के लिए कुमकुम
  • मिठाई, विशेष रूप से पीली मिठाई
  • पंचामृत या पवित्र जल
  • प्रसाद
  • गंगाजल
  • मक्खन
  • पीले और सफेद फूल
  • फूल माला 
  • फल (विशेषकर पीले रंग के)
  • हल्दी
  • शंख
  • अगरबत्ती या धूपबत्ती
  • अक्षत या चावल
  • जल रखने का कलश या पात्र
  • कटोरा
  • दीपक
  • रुई बत्ती
  • सिन्दूर
  • सुपारी
  • गुड़
  • सुपारी
  • थाली
  • साफ लाल कपड़ा
  • अष्टगंध
  • इत्र
  • चंदन
  • आम के पत्ते
  • कमल

बसंत पंचमी पूजा मुहूर्त (Basant Panchami Puja Muhurat 2026)

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07:13 से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा। बंसत पंचमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12:33 का है। पंचमी तिथि का प्रारम्भ 23 जनवरी 2026 को 02:28 AM बजे होगा। तो वहीं पंचमी तिथि का समापन 24 जनवरी 2026 को 01:46 AM पर होगा। इस मुहूर्त पर मां सरस्वती की विधि विधान पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप अवश्य करें।

यह भी पढ़ें:

Vish Yog 2026: बसंत पंचमी पर शनि-चंद्र की युति से बनेगा खतरनाक 'विष योग', 3 दिन 3 राशियों के लिए रहेंगे भारी, तुरंत करें ये उपाय

Gajkesari Yog 2026: गजकेसरी योग इन 4 राशियों के लिए खोलेगा कुबेर के द्वार, होगी उम्मीद से ज्यादा कमाई!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म