1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. सावन का पहला सोमवार आज, जानें किस समय तक कर सकते हैं जलाभिषेक

सावन का पहला सोमवार आज, जानें किस समय तक कर सकते हैं जलाभिषेक

 Published : Jul 14, 2025 07:04 am IST,  Updated : Jul 14, 2025 07:15 am IST

सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है, माना जाता है कि इस दिन भोलेनाथ सपरिवार कैलाश पर्वत पर विराजमान होते हैं। ऐसे में इस दिन व्रत और पूजा करने मात्र से शिव जी बेहद प्रसन्न होते हैं और भक्त को आशीर्वाद देते हैं।

सावन का पहला सोमवार- India TV Hindi
सावन का पहला सोमवार Image Source : INDIA TV

सावन माह का पहला सोमवार व्रत आज यानी 14 जुलाई को है। सावन का शिव जी का प्रिय माह माना गया है, मान्यता है कि इसी माह में देवी पार्वती ने शिव को प्रसन्न कर उन्हें पति रूप में प्राप्त किया था। सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना गया है। माना जाता है कि इस माह में यदि भोलेनाथ को प्रसन्न करना है तो एक लोटा जल ही काफी है, भोलेनाथ एक लोटा जल अर्पित करने मात्र से जातक की सभी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। सावन में आने वाले हर एक सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखकर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है।

कैसे करनी है शिव की पूजा?

सोमवार का दिन बेहद खास है, इस दिन सुबह उठें और स्नान आदि से निवृत्त हों और साफ कपड़े पहनें शिवलिंग की पूजा के लिए अब मंदिर जाएं , अगर मंदिर जानें में असमर्थ हैं तो घर में शिवलिंग स्थापित करें और श्रद्धापूर्वक पूजन करें। पहले शिव का जलाभिषेक करें, फिर दूध, दही, शहद, घी अर्पित करें। इसके बाद उन्हें पुन: गंगाजल से स्नान कराएं। अब भोलेनाथ के माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाएं और बेलपत्र, सफेद फूल, भांग, धतूरा, आक का फूल, अक्षत चढ़ाएं। इसके बाद शिव जी को तीन बार ताली बजाते हुए सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

किस समय करना है जलाभिषेक?

वैसे तो सावन के सोमवार को बेहद शुभ माना गया है, लेकिन विशेष फल की कामना है तो जलाभिषेक भी शुभ मुहूर्त में करें तो उत्तम फल मिलेगा। सुबह 04.11 से 04.52 बजे तक अगर जल चढ़ाया है तो शुभ योग है। अगर अभी नहीं चढ़ा सके तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 से 12.55 बजे तक लगेगा, इस मुहूर्त में जलाभिषेक करें। साथ ही सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में अगर शिव का जलाभिषेक करते हैं तो यह बेहद शुभ परिणाम देगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

पहले सोमवार के दिन कब चढ़ाना है जल? जानें शुभ मुहूर्त और जलाभिषेक समय

Sawan 2025: सावन में शिवलिंग पर कैसे चढ़ाना चाहिए बेलपत्र? जानिए क्या है सही तरीका
सावन महीने में भगवान शिव ही नहीं रामजी की भी होती है पूजा, जानें कैसे करना हैं प्रसन्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म